
‘हिंदी’ विवाद पर आठवले का बड़ा बयान… फडणवीस सरकार ने आंदोलन से पहले ही मारा सिक्सर’
Ramdas : महाराष्ट्र में ‘हिंदी’ विवाद पर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में हिंदी भाषा लागू होनी चाहिए, लेकिन इसकी पहली क्लास से जरूरत नहीं है। इस दौरान रामदास आठवले ने विपक्ष के आंदोलन से पहले सरकार की ओर से लिए गए फैसले पर भी जवाब दिया।
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। रायपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने ‘हिंदी’ विवाद पर कहा, “राज्य में हिंदी को लेकर कुछ लोगों ने कहा कि 5वीं क्लास के बाद हिंदी को लागू किया जा सकता है, लेकिन उसके पहले राज्य में इसे तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य न किया जाए। हिंदी को लेकर महाराष्ट्र के लोगों ने विरोध का रास्ता लिया। सरकार ने आंदोलन से पहले ही ‘सिक्सर’ मारा है। हिंदी भाषा को लेकर जो विरोध होने वाला था, उसे खत्म करने का काम किया।”
आठवले ने कहा, “हिंदी भाषा को अनिवार्य किया जाना चाहिए, लेकिन प्राइमरी स्तर पर नहीं, क्योंकि वहां 6 साल के छोटे बच्चे होते हैं। सरकार ने महाराष्ट्र की जनता की भावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया है।”
यह भी पढ़ें…
Gautam Adani परिवार के साथ पुरी की जगन्नाथ रथ यात्रा में हुए शामिल
केंद्रीय मंत्री ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “एनडीए सरकार ने जातीय जनगणना का फैसला लिया है, जो ऐतिहासिक है। लोगों की तरफ से इस विषय पर मांग उठ रही थी। यह एक महत्वपूर्ण विषय है और समाज के समावेशी विकास के लिए जरूरी है।”
यह भी पढ़ें…
उद्धव और राज ठाकरे के साथ रैली निकालने के समर्थन में आएं प्रकाश अंबेडकर
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी का मन ठीक नहीं है, इसलिए वो लगातार तंज कसती है। कांग्रेस के समय में ऐसा फैसला नहीं हुआ है। राहुल गांधी लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी सरकार में पहले क्यों नहीं कराया?” अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से वंचित वर्गों को योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें…




