
Smriti Mandhana ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग, शतक ठोकने का मिला इनाम
ICC Rankings: Smriti Mandhana ICC की नवीनतम रैंकिंग में स्मृति मंधाना को टी20 इंटरनेशनल करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग मिली है। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
ICC Rankings: भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) मंगलवार को आईसीसी महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 की श्रृंखला के पहले मैच में शतक लगाया था। उस मैच में उन्होंने चोटिल हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तानी भी की थी। मंधाना के अब 771 रेटिंग अंक है जो उनके कैरियर में सर्वोच्च हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 774 अंक लेकर दूसरे और आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 अंक के साथ पहले स्थान पर है।
बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-3 में एंट्री
मंधाना ने 62 गेंद में 15 चौकों और तीन छक्कों के साथ 112 रन बनाये थे जिसकी मदद से भारत ने 97 रन से जीत दर्ज की। यह मंधाना का T20I में पहला शतक था, जो उन्होंने अपने 149वें मैच में लगाया। इस पारी की बदौलत उन्हें 771 रेटिंग प्वॉइंट्स मिले, जो उनके करियर की बेस्ट रेटिंग है। नंबर 2 पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज से वो अब सिर्फ 3 अंक पीछे हैं, जबकि नंबर 1 पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 794 अंकों के साथ थोड़ा आगे हैं।
भारत की शेफाली वर्मा एक पायदान चढकर 13वें जबकि हरलीन देयोल 86वें स्थान पर है. गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की तेज गेंदबाज लौरेन बेल चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं. पाकिस्तानी स्पिनर सादियो इकबाल शीर्ष पर है।
ये भी पढ़े-
Mohammed Siraj ने खोला अपना पहला रेस्टोरेंट, खिलाएंगे मुगलई, पारसी और अरबी खाना
दरअसल, आईसीसी (ICC) द्वारा जारी ताजा टी20I महिला बल्लेबाज रैंकिंग्स में भारतीय स्टार स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने छलांग लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20I मैच में शानदार शतक जड़ने का उन्हें इनाम मिला है और अब वह अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गई हैं।





