
Maalik Trailer: गैंगस्टर बन बरसाई गोलियां, ‘मालिक’ बनने निकले राजकुमार
Maalik Trailer: फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर राजकुमार के इसी तगड़े डायलॉग के साथ शुरू होता है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को बांध लेता है. जानिए, क्या खास है फिल्म ‘मालिक’ के ट्रेलर में।
Maalik Trailer Release: राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। पिछले कुछ समय से राजकुमार राव एक ही तरह के किरदारों में नजर आ रहे थे, लेकिन ‘मालिक’ में उनका नया अंदाज इस इमेज को तोड़ने का काम कर रहा है। करीब 2 मिनट 45 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में राजकुमार अपने किरदार में पूरी तरह से ढले हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने के साथ जबरदस्त डायलॉगबाजी भी देखने को मिल रही है।
मजबूर नहीं रहे ‘राजकुमार’
मजबूर बाप का बेटा होना किस्मत थी हमारी, अब आपको मजबूत बेटा का बाप बनने पड़ेगा, ये किस्मत है आपकी.’ फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर राजकुमार के इसी तगड़े डायलॉग के साथ शुरू होता है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को बांध लेता है। फिल्म में उनकी पर्सनैलिटी, स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी, सब कुछ बेहद ताबड़तोड़ लग रहा है. ट्रेलर देखकर साफ पता लगता है कि फिल्म राजनीति, दबंगई, गुंडई और गोलीबारी से भरपूर होगी।
दिखेगी इलाहाबाद की कहानी
फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (अब प्रयागराज) पर बेस्ड है। फिल्म में साल 1988 के इलाहाबाद की कहानी देखने को मिलेगी। इसके अलावा ‘रेड’ के बाद सौरभ शुक्ला एक बार फिर बाहुबली नेता की भूमिका में नजर आए हैं। जबकि ‘पंचायत सीजन 4’ में सांसद जी बने स्वानंद किरकिरे भी नेता के किरदार में ही नजर आए हैं।
ये भी पढ़े-
Ramayana के सेट से राम-लक्ष्मण का वीडियो वायरल, Ranbir Kapoor ने रवि दुबे को लगाया गले
फिल्म की स्टारकास्ट
‘मालिक’ में राजकुमार राव एक बेरहम गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी आंखों में डर और चेहरे पर आतंक साफ नजर आता है। 1980 के दशक के प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में अपराध, सत्ता और वफादारी की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। फिल्म में मानुषी छिल्लर मुख्य महिला भूमिका में हैं, जबकि सौरभ शुक्ला और सौरभ सचदेवा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। मालिक 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
‘Panchayat 4’ में किसिंग सीन देने पर बोलीं रिंकी, मेकर्स को बदलनी पड़ी स्क्रिप्ट





