Ind vs Eng: बड़े स्कोर की ओर टीम इंडिया की नजर, गिल-जडेजा क्रीज पर जमे…

Ind vs Eng 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से 300 रन का स्कोर पार कर लिया था। अब उसकी नजरें मजबूत स्कोर बनाने पर टिकी होंगी।

Ind vs Eng 2nd Test: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले कप्तान शुभमन गिल (114*) ने बर्मिंघम में अपनी उसी लय को बरकरार रखा और अपनी बल्लेबाजी से भारतीय फैंस का दिल खुश कर दिया। गिल ने धैर्य और दृढ़ता का शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ा और भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। और अब उसकी नजरें मजबूत स्कोर बनाने पर टिकी होंगी।

शुभमन गिल ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी

शुभमन गिल अब उन कप्तानों की लिस्ट में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी के पहले दो मैचों में ही शतक लगा दिया है। वह इंग्लैंड में किसी टेस्ट सीरीज के पहले और दूसरे मैच में शतक लगाने वाले विदेशी कप्तानों की  लिस्ट में शामिल हो गए है. वहीं, ऐसा करने वाले वह सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत ने शुभमन गिल के शतक की मदद से 300 रन का स्कोर पार कर लिया था।

भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट खोकर 310 रन का स्कोर बनाया। गिल के साथ रवींद्र जडेजा 41 रन बनाकर क्रीज पर हैं। गिल ने 199 गेंद में अपने टेस्ट करियर का सातवां और इस सीरीज का दूसरा शतक जमाया, जो कि उनके करियर का सबसे धीमा शतक रहा, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए यह पारी बेहद अहम रही। इसके साथ ही वह इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन टेस्ट शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। वहीं, कप्तान के रूप में दूसरा शतक जड़ा।

Back to top button