
IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने BCCI के नियम की उड़ा दी धज्जियां, अब क्या मिलेगी सजा?
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच में शुभमन गिल के अलावा रवींद्र जडेजा भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे। लेकिन उन्होंने बीसीसीआई के बड़े नियम को तोड़ दिया।
IND vs ENG: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान BCCI के नए दिशा-निर्देश का उल्लंघन किया। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे जिसके अनुसार कोई भी खिलाड़ी टीम बस के अलावा अपने से स्टेडियम से ना तो आ सकता है और ना ही जा सकता है।
क्या रविंद्र जडेजा को मिलेगी सजा?
एजबेस्टन पहुंचने के बाद रविंद्र जडेजा ने सबसे पहले बैटिंग नेट सेशन किया। चूंकि उन्होंने यह टीम के हित में किया इसलिए बीसीसीआई द्वारा जडेजा के खिलाफ कार्रवाई करने की संभावना नहीं मानी रही है। बता दें कि हेडिंग्ले में निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद जडेजा को एजबेस्टन टेस्ट के लिए कुलदीप यादव पर तरजीह दी गई क्योंकि भारत ने लीड्स में पहले टेस्ट की दोनों पारियों में खराब प्रदर्शन के बाद अपने निचले क्रम को मजबूत करने की कोशिश की।
टीम से पहले स्टेडियम पहुंचे थे जडेजा
दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जडेजा ने इसका उल्लंघन किया क्योंकि वह टीम के अन्य सदस्यों से पहले ही मैदान पर पहुंच गए थे। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की संभावना नहीं है कि इसे लेकर जडेजा के खिलाफ कार्रवाई होगी क्योंकि वह इसलिए जल्दी आए थे जिससे पारी शुरू होने से पहले अधिक बल्लेबाजी अभ्यास कर सकें। जडेजा को पता था कि लीड्स टेस्ट में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद दो बार भारतीय पारी लड़खड़ा गई थी जिस कारण अंत में टीम को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा था।
कैसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी दूसरे दिन 587 रन पर ऑलआउट हुई थी और भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट गिरा दिए। हालांकि, हैरी ब्रूक और जो रूट ने चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 77 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रहा है। स्टंप्स के समय ब्रूक 30 और रूट 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
ये भी पढ़े
Smriti Mandhana ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग, शतक ठोकने का मिला इनाम





