
Ind vs Eng : भारतीय गेंदबाजों की पिटाई, जेमी स्मिथ ने 80 गेंदों में जड़ा शतक
Ind vs Eng 2nd Test 2025 : आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। भारत ने शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से पहली पारी में 587 रन बनाए हैं।
Ind vs Eng 2nd Test 2025 : भारत-इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच खेला जा रहा है. शुक्रवार (4 जुलाई) को मैच का तीसरा दिन है. अभी इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस समय हैरी ब्रूक क्रीज और जेमी स्मिथ क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरे दिन के आखिर में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी और 3 विकेट गंवा दिए।
ब्रूक-स्मिथ के बीच शतकीय साझेदारी
हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ ने मोर्चा संभाल लिया है। दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड का स्कोर भी 180 रनों के पार पहुंच गया है। हैरी ब्रूक के बाद जेमी स्मिथ ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 43 गेंदों में पचासा जड़ा।
गिल ने खेली 269 रनों की पारी, जडेजा-यशस्वी ने भी जमाया रंग
इससे पूर्व भारत ने अपनी पारी में कप्तान शुभमन गिल के 269 रन (387 गेंद) की बदौलत शानदार 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रन की अहम पारियां खेलीं. इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
ये भी पढ़े-IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड ने गंवाए इतने विकेट
अब सवाल ये उठता है कि भारत ने 587 रन बनाए हैं। ऐसे में इंग्लैंड की टीम को कितने रन बनाने हैं, ताकि फॉलो-ऑन टाला जाए। आईसीसी के नियमों के अनुसार पांच दिवसीय टेस्ट मैच में स्टैंडर्ड फॉलो-ऑन का ये है कि अगर पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के स्कोर के मुकाबले अगर दूसरी टीम का स्कोर 200 या इससे ज्यादा रन कम होता है तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फॉलो-ऑन दे सकती है और दूसरी बार लगातार बल्लेबाजी करने के लिए दूसरी टीम को आमंत्रित कर सकती है।
ये भी पढ़े-IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने BCCI के नियम की उड़ा दी धज्जियां, अब क्या मिलेगी सजा?





