
Ramayana Budget: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारत की सबसे महंगी फिल्म, रणबीर कपूर ने चार्ज किए इतने करोड़
Ramayana Budget: नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म रामायण में कई बड़े स्टार्स अहम भूमिका निभा रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को बनाने में इतना पैसा खर्च कर रही है कि आप जानकर हैरान रह जाएंगे।
Ramayana Budget: नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ (Ramayana) की पहली झलक हाल ही में सामने आई। फिल्म 800 करोड़ से ज्यादा के बजट में बन रही है, जो इतने बड़े बजट की बॉलीवुड की पहली फिल्म होने वाली है। फिल्म को बड़े पर्दे पर आने में अभी डेढ़ साल से भी ज्यादा समय है। कौन किसका किरदार निभा रहा है, इसकी जानकारी टीजर में दे दी गई है। इसमें VFX का बेहतरीन काम हुआ है, इसका म्यूजिक भी बेहद खूबसूरत है। हो भी क्यों ना फिल्म काफी हाई बजट में बनाई गई है और एक्टर्स ने भी अपने रोल के लिए मोटी फीस ली है।
क्या है फिल्म का बजट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का बजट 1600 करोड़ रुपये हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म पर पानी की तरह पैसा बहाया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, यश, रावण के रोल में हैं, साई पल्लवी को मां सीता दिखाया है, रवि दुबे, लक्ष्मण बने है और सनी देओल को हनुमान किरदार में दिखेंगे। मगर सियासत डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो सबसे अधिक फीस रणबीर कपूर ने ली है। उनके अलावा साई पल्लवी की फीस भी काफी ज्यादा बताई जा रही है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़े-
Ramayana First Look: प्रभु राम के रोल में छाए रणबीर कपूर, ‘रावण’ बन यश ने लूटी लाइमलाइट
रणबीर कपूर स्टारर रामायण दो भागों में बन रही है। पहला भाग 2026 और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होगा। कास्ट शानदार है। वीएफएक्स भी कमाल का है, सिनेमैटोग्राफी और बाकी चीजों की बारीकियों को पर्दे पर दिखाने की फुल प्लानिंग है। ऐसे में मेकर्स ने रामायण को सबसे बेहतर ढंग से सिल्वर स्क्रीन पर दिखाने के लिए बजट के बारे में जरा भी नहीं सोचा है। इस फिल्म पर मेकर्स इतना पैसा लगा रही है कि उतना तो सुपरहिट फिल्म भी नहीं कमा पाती है।
ये भी पढ़े-





