Web Series में इंटीमेट सीन्स और गालियों पर बोले परेश रावल; लोग थक गए थे…

Paresh Rawal ने वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले कंटेंट पर बात की हैं। उनका कहना है कि सीरीज में इंटीमेट सीन्स और गालियों का इस्तेमाल बेमतलब किया जाता है।

Hera Pheri 3 में वापसी के बाद से Paresh Rawal नाम लगातार सुर्खियों में है। परेश रावल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले इंटीमेट सीन्स और गालियां दिखाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वेब सीरीज में बिना मतलब के सेक्स सीन्स और गालियां दिखाई जाती हैं। उन्होंने बताया क्यों सरकार को इसमें दखल देने की जरूरत पड़ी।

वेब सीरीज के कंटेंट पर बोले परेश रावल

हाल ही में परेश रावल एक इंटरव्यू में फिल्मों और वेब सीरीज के अंदर दिखाए जाने कंटेंट पर बात करते नजर आए. जब उनसे पूछा गया कि आज के समय में ओटीटी के कारण कंटेंट काफी खराब हो रहा है और पॉलिटिकल पार्टियां उन्हें संस्कारी बनाने की कोशिश कर रही है। तो इसपर एक्टर ने उदाहरण देते हुए कहा, ‘मैं आपको एक चुटकुला सुनाता हूं। एक औरत ने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत की कि हमारे सामने वाली बिल्डिंग में एक आदमी बिना कपड़ों के घूम रहा है।’

‘पुलिस वाले ने आकर जब चेक किया तो उन्होंने पूछा कि मैडम कहां है? तो औरत ने कहा कि आप स्टूल पर चढ़कर देखिए। तो आपको जहां गंदगी देखनी है, वहां आपको मिल ही जाएगी।

समाज का आइना हैं सिनेमा

बात यही है कि आप मत देखिए. जो भी समाज में होता, सिनेमा वही दिखाता है. हम समाज का आइना हैं. लेकिन हमें हमारी विवेक बुद्धी का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए. समाज में हर चीज दिखाने लायक नहीं होती. कुछ चीजें आप संकेत या छोटे रूप से भी दिखा सकते हैं.’

ये भी पढ़े-

War 2 मूवी पर रिलीज से पहले मचा बवाल; डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स चौकाने वाले?

परेश रावल ने कहा कि एक प्वाइंट के बाद दर्शक गालियां और हर सीम में सेक्स देखकर थक गए। उन्होंने कहा, “बाद में लोग इसलिए ऊब गए थे, क्योंकि हर तीसरी सीरीज में गालियां आती थीं, सेक्स सीन्स होते थे, वो भी बिना किसी मतलब के। ऐसा लगने लगा कि लोगों को आकर्षित करने के लिए ये सब घटिया टैक्टिक्स हैं। लेकिन दर्शक थक गए। और जब मेकर्स नहीं रुके तो सरकार को दखल देना पड़ा। ये सरकार का काम है कि पब्लिक की राय और टेस्ट को बनाए रखे।”

ये भी पढ़े-

Ramayana Budget: नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भारत की सबसे महंगी फिल्म, रणबीर कपूर ने चार्ज किए इतने करोड़

Back to top button