PNB Bank Scam Case: नीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार; क्या हैं उस पर आरोप?

PNB Bank Scam Case: पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने नेहल मोदी की गिरफ्तारी की जानकारी भारतीय अधिकारियों को दी है।

PNB Bank Scam Case: भारत के सबसे बड़े बैंक घोटालों में से एक पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। अमेरिकी अधिकारियों ने नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को 4 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, अमेरिका के न्याय विभाग ने भारतीय अधिकारियों को सूचित किया है कि भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को 4 जुलाई 2025 को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा संयुक्त रूप से दिए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई है।

नेहल मोदी पर क्या हैं आरोप?

नेहल मोदी के खिलाफ दो मामलों में प्रत्यर्पण की कार्यवाही की जा रही है। इनमें एक धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) 2002 की धारा 3 के तहत मनी लॉन्ड्रिंग केस है। जबकि, दूसरे मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 120-B और 201 के तहत आपराधिक साजिश और सबूत मिटाने का आरोप है।

अमेरिकी अभियोजन द्वारा दायर शिकायत के अनुसार, प्रत्यर्पण की कार्यवाही दो आरोपों पर की जा रही है। इनमें मनी लॉन्ड्रिंग (धनशोधन) का एक आरोप है, जो मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए), 2002 की धारा 3 के तहत है। इसके अलावा, आपराधिक साजिश का एक आरोप है, जो भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 120-बी और 201 के तहत है।

विदेशी लेनदेन का जाल

ईडी के मुताबिक, नेहल मोदी देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मल्टी-बिलियन डॉलर के घोटाले के संबंध में वांछित हैं। ईडी और सीबीआई की जांच में पता चला है कि नेहल मोदी ने नीरव मोदी की ओर से अपराध की आय को छिपाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने शेल कंपनियों और विदेशी लेनदेन के जाल के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध धन को छिपाने और स्थानांतरित करने में मदद की, जो भारतीय कानूनों का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें… 

संभल हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की आर्थिक सहायता

प्रत्यर्पण कार्रवाई की अगली सुनवाई 17 जुलाई 2025 को होगी। नेहल मोदी इस सुनवाई में जमानत के लिए आवेदन कर सकता है, जिसका अमेरिकी अभियोजन ने विरोध करने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि नीरव मोदी को 19 मार्च 2019 को स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी भारत की अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर यूके सरकार से अनुरोध करने के बाद हुई थी। बता दें कि नीरव मोदी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ 6,498.20 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में आरोपी है।

यह भी पढ़ें… 

भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, उड़ाएंगी लड़ाकू विमान

 

Back to top button