07 July 2025 Rashifal: सोमवार के दिन इन राशियों पर रहेगा फोकस, जानें अन्य राशियों का हाल

07 July 2025 Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 07 जुलाई 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किसी होगा नुकसान।

07 July 2025 Rashifal: आज का राशिफल कहता है कि आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशि को सावधान रहने की जरूरत है। आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सोमवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक शुभ योग रहेगा।  साथ ही आज देर रात 1 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

मेष – कामकाजी गतिविधि साधारण रहेगी. कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास व मनोबल बनाए रखें. सहजता सजगता से आगे बढ़ें. अनुबंधो में सावधानी बनाए रहेंगे. पेशेवरों का साथ समर्थन बनाए रखें

वृष – साझा कार्य व्यापार अधिक हितकर बना रहेगा. लोगों से सहयोग सहकार बढ़ाने में आगे रहेंगे. उद्योग व्यापार में स्थायित्व आएगा. परिस्थितियां प्रभावपूर्ण बनी रहेंगी. सबको साथ लेकर चलेंगे. टीम का सहयोग बना रहेगा

मिथुन – स्मार्ट वर्किंग पर जोर देंगे. कार्ययोजनाएं सामान्य रहेंगी. पेशेवरों से भेंट में सतर्कता रखेंगे. नियमितता व निरंतरता बढ़ाएंगे. अप्रत्याशित स्थिति से बचेंगे. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर फोकस रखेंगे

कर्क – श्रेष्ठ कार्यों को गति देने में सफल रहेंगे. लाभ एवं प्रभाव सुधार पर बना रहेगा. व्यक्तिगत विषयों में सहज प्रदर्शन करेंगे. मित्रों और समकक्षों का साथ रहेगा. उत्साह उमंग से कार्य करेंगे. शिक्षण प्रशिक्षण पर जोर रहेगा

सिंह – संकीर्ण सोच का त्याग करेंगे. वित्तीय कार्यों से जुड़ाव बनाए रखेंगे. पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ेगी. वरिष्ठों से मेलजोल की भावना बढ़ेगी. आवश्यक वस्तु की खरीदी संभव है. व्यक्तिगत मामलों में बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा

कन्या – सामाजिक एवं वाणिज्यिक प्रयासों को पूरा करने की सोच रहेगी. विभिन्न कार्यों में तेजी लाएंगे. चर्चा संवाद में सफलता पाएंगे. सुलह सामंजस्य बनाए रखेंगे. दान धर्म बढ़ाएंगे. संस्कार सभ्यता बल पाएंगे.

तुला – वित्तीय विषयों को संवारने में आगे रहेंगे. धन संपत्ति के संग्रह संरक्षण में सफल रहेंगे.घर में सुखद क्षण निर्मित होंगे. अपनों के आदर सम्मान को बनाकर रखेंगे. घर में मेहमानों का आगमन बढ़ेगा

वृश्चिक  – नवाचार में रुचि दिखाएंगे. सृजनात्मकता पर जोर बनाए रहेंगे. नवीन मामलों में गति आएगी. व्यक्तित्व प्रभावपूर्ण बना रहेगा. कला कौशल के प्रदर्शन से सबको प्रभावित होंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे. सुख सौख्य में वृद्धि होगी

धनु – आर्थिक प्रयासों में बजट की अनदेखी से बचें. निवेश संबंधी गतिविधियें को बढ़ावा मिल सकता है. नौकरीपेशा अपेक्षा से अच्छा करेंगे. पेशेवर मामलों में रुचि बढ़ेगी. संबंधों को भुनाने की सोच रहेगी. करियर व्यापार में धैर्य बनाए रहें

मकर – प्रबंधन के सहयोग से लाभ एवं संवार बढ़त पर बने रहेंगे. व्यावसायिक सुविधा संसाधन बढ़ाएंगे. उधार के लेनदेन से बचें. सभी क्षेत्रों में अनुकूलन रहेगा. वार्ताएं सफल होंगी. आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे. उपलब्धियां बनाए रखने में सहज रहेंगे.

कुंभ – प्रबंधन की मजबूती से सभी कार्य अपेक्षा से बेहतर बनेंगे. महत्वपूर्ण मामलों को समय पर पूरा करेंगे. लक्ष्य साधने पर जोर देंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव रखेंगे. वातावरण मिलाजुला रहेगा. बड़ों का साथ समर्थन बना रहेगा

मीन – किस्मत से जुड़े मामलों में बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. रचनात्मक एवं सकारात्मक सोच से परिणाम साधेंगे. विभिन्न मामलों में अच्छा प्रदर्शन बनाए रखेंगे. योजनाओं को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे. लंबी दूरी की यात्रा संभव है.

 

Back to top button