
मेरठ में परिवार ने रचा मौत का खेल, पत्नी और बेटी ने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई पिता की हत्या
Meerut News: यूपी में मेरठ के जानी क्षेत्र में 23 जून को हुए सुभाष हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए सुभाष की पत्नी और बेटी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Meerut News: मेरठ के एक और हत्याकांड ने सबको हैरान कर दिया है। कुछ दिन पहले ही मेरठ की मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी और शव के टुकड़ों को नीले ड्रम में डालकर सीमेंट से भर दिया था। लेकिन 2 हफ्ते पहले हुए हत्याकांड के नए खुलासों ने सबको चौंका दिया है। 23 जून को सुभाष नाम के व्यक्ति की हत्या हुई थी, जिसमें उसकी पत्नी और बेटी दोनों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पत्नी और बेटी ने अपने-अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
बाइक सवार हमलावरों ने मारी थी गोली
मेरठ के एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, सुभाष 23 जून को खेत में पानी लगाने के बाद वापस लौट रहा था। रास्ते में उसे बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी। घायल अवस्था में सुभाष को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों के बाद उसका निधन हो गया था। इस मामले में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पत्नी के अवैध संबंध, बेटी प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी
मेरठ के एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूरे घटनाक्रम में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मृतक सुभाष की पत्नी कविता और बेटी सोनम भी शामिल हैं। सोनम का दोस्त विपिन भी इस हत्याकांड में गिरफ्तार हुआ है। अन्य आरोपियों में गुलजार (सुभाष की पत्नी का प्रेमी) और अजगर उर्फ शिवम शामिल हैं।
ये भी पढ़े-
Girlfriend का खूनी खेल… 6 घंटे रोमांस के बाद प्रेमी के प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सुभाष की बड़ी बेटी पहले ही लव मैरिज कर चुकी थी। इसी तरह दूसरी बेटी सोनम अपने दोस्त विपिन के साथ लव मैरिज करना चाहती थी। गुलजार नाम के आरोपी के साथ सुभाष की पत्नी के संबंध थे। इन बातों को लेकर सुभाष का पत्नी और बेटी के साथ वाद-विवाद बना रहता था। मां-बेटी ने मिलकर सुभाष को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की।
ये भी पढ़े –
BBD ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लखनऊ में 100 करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त
अधिकारी ने बताया कि सुभाष की पत्नी और बेटी ने ही अपने-अपने प्रेमियों को इस प्लानिंग में शामिल किया। विपिन, गुलजार और उनके एक दोस्त अजगर उर्फ शिवम ने सुभाष पर 23 जून को हमला किया था। अजगर उर्फ शिवम ने सुभाष को गोली मारी थी, जिसकी निशानदेही पर हथियार को बरामद किया जा चुका है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े –
आगरा में पत्नी और ससुरलियों से तंग युवक ने की आत्महत्या, 7 महीने पहले ही हुई थी शादी





