
Kantara Chapter 1 का पोस्टर देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म
‘Kantara Chapter 1’ first look: ऋषभ शेट्टी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ‘कांतारा’ मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी को दी अलग अंदाज से जन्मदिन की बधाई दी। मेकर्स ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
‘Kantara Chapter 1’ first look: निर्देशक-एक्टर ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर-1’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के निर्देशक ऋषभ को उनके 41वें जन्मदिन पर निर्माताओं ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दी। मेकर्स ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसने पूरे भारत में धूम मचाई थी।
मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की बधाई
प्रोडक्शन हाउस कंपनी होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जहां लीजेंड्स जन्म लेते हैं और जंगल की गूंज सुनाई देती है… कांतारा एक ऐसा मास्टरपीस है, जिसने लाखों दिलों को छुआ। इस कहानी के पीछे की प्रेरक शक्ति, ऋषभ शेट्टी को जन्मदिन की बधाई।
Where legends are born and the roar of the wild echoes… 🔥#Kantara – A prequel to the masterpiece that moved millions.
Wishing the trailblazing force behind the legend, @shetty_rishab a divine and glorious birthday.
The much-awaited prequel to the divine cinematic… pic.twitter.com/0dTSh2lZ4k
— Hombale Films (@hombalefilms) July 7, 2025
‘कांतारा’ एक पैन-इंडिया ब्लॉकबस्टर थी, जिसमें ऋषभ शेट्टी डबल रोल में थे। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ एक्ट्रेस सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कंबाला चैंपियन और वन अधिकारी के बीच टकराव पर आधारित थी।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
वहीं, ‘कांतारा: चैप्टर 1’ कदंब वंश के शासनकाल पर आधारित है। इसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि विजय किरागांदुर ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में ऋषभ और जयराम मुख्य भूमिकाओं में हैं। मोस्ट अवेटेड प्रीक्वल ‘कांतारा चैप्टर-1’ 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
सूत्रों के अनुसार, ऋषभ इस फिल्म में एक नागा साधु की भूमिका में नजर आएंगे, जिसके पास अलौकिक शक्तियां होंगी। फिल्म की शूटिंग नवंबर 2023 में शुरू हुई थी, जिसका फर्स्ट लुक और टीजर जारी हो चुका है।





