War 2: जूनियर NTR और Hrithik Roshan ने रखी पार्टी, शूटिंग खत्म होने का मनाया जश्न

War 2 Wrap Up: ऋतिक रोशन ने फिल्म वॉर 2 की शूटिंग 149 दिनों में पूरी कर ली है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस और दो गाने शामिल हैं।

War 2 Wrap Up: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (jr NTR) लंबे वक्त से ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी चल रहे थे। 149 दिनों की शूटिंग के बाद, ऋतिक और एनटीआर ने मुंबई के यशराज स्टूडियो में ‘वॉर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को देखने के लिए हर कोई बेकरार है. फिल्म की शूटिंग खत्म होने की खुशी में ऋतिक ने अयान और जूनियर एनटीआर को उनके परिवार के साथ डिनर के लिए इनवाइट किया। वहीं साउथ एक्टर ने फिल्म की टीम के लिए पोस्ट शेयर किया।

जूनियर NTR ने शेयर किया पोस्ट

शूटिंग पुरी होते ही जूनियर एनटीआर( Jr. NTR) ने अपने को-स्टार ऋतिक रोशन के लिए प्यारा सा नोट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अयान मुखर्जी का भी जिक्र किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा “ऋतिक सर के साथ सेट पर होना हमेशा ही मजेदार होता है। उनकी ऊर्जा कुछ ऐसी है जिसकी मैंने हमेशा तारीफ की है। आखिर में उन्होंने कहा पूरी yrf टीम और हमारे सभी क्रू को उनके प्यार और प्रयास के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

‘वॉर 2’ के मेकर्स की तगड़ी प्लानिंग

वॉर 2 की बात करें तो मेकर्स अब प्रमोशन के लास्ट स्टेज पर हैं. अगले 37 दिनों में वे दो गाने और थिएट्रिकल ट्रेलर लॉन्च करेंगे. खबरों की मानें तो अयान मुखर्जी अगले 20 दिनों में VFX और बैकग्राउंड स्कोर के साथ वॉर 2 का फाइनल कट लॉक कर देंगे. वहीं ऋतिक और एनटीआर अलग-अलग फिल्म को प्रमोट करेंगे.

Shraddha Kapoor का बॉयफ्रेंड संग फ्लाइट क्रू ने बनाया वीडियो, फूटा रवीना टंडन का गुस्सा

दूसरी तरफ ऋतिक रोशन ने अपने दोस्तों के लिए एक हाउस पार्टी रखी जिसमें जूनियर एनटीआर का परिवार भी शामिल हुआ। एक्टर का परिवार ऋतिक रोशन को बहुत प्यार करते हैं। वहीं इस हाउस पार्टी में सभी ने शूटिंग पुरी होने का जश्न मनाया।

ये भी पढ़े-

 

Back to top button