
बहराइच का सीरियल साइको रेपिस्ट गिरफ्तार, अपहरण कर बच्चियों से करता था दरिंदगी
UP News: यूपी के बहराइच में एक सीरियल रेपिस्ट गिरफ्तार हुआ है। ये आरोपी 5 से 10 साल की बच्चियों को रात के अंधेरे में और सुबह सन्नाटे में मौका पाकर उन्हें घर के बाहर से उठा लेता था।
UP News: यूपी के बहराइच जिले में सुजौली थाना क्षेत्र में पांच मासूम बेटियों को अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी साइको अपराधी को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच बेटियों के अपहरण के मामले में चार में केस दर्ज हैं। हालांकि उसने अपने कबूलनामे में सात बच्चियों के साथ ऐसी हरकत करने की बात स्वीकारी है।
पुलिस ने साइको रेपिस्ट को किया गिरफ्तार
इस मामले की जांच के लिए एसओजी एवं सुजौली थाने की संयुक्त टीम बनाई गई. लड़कियों ने आरोपी का जैसा हुलिया बताया उसके आधार पर आरोपी को गिरफ़्तार किया है. पूछताछ में आरोपी ने हैरान करने वाले खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी अविनाश पांडे अब तक 4 मासूम बच्चियों को दुष्कर्म का शिकार बना चुका है. आरोपी रात के अंधेरे में चुपके से घर मे घुसकर मासूम बच्चियों को सोते समय उठा ले जाता था उसके बाद नशे की हालात में घिनौनी हरकत को अंजाम देता था.
पुलिस रिकार्ड में दर्ज हुईं शिकायतें
25 जून को सुजौली थाने में बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट
06 जुलाई को सुजौली थाने में बच्ची के लापता होने की दो रिपोर्ट
07 जुलाई को सुजौली थाने बच्ची के लापता होने की रिपोर्ट
खुलासा करने वाली टीम को मिले पुरस्कार
मासूम बच्चियों को शिकार बनाने के आरोपी अविनाश पांडेय की गिरफ्तारी के बाद एसपी ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। एसपी ने बताया कि सुजौली पुलिस व स्वॉट टीम को 15,000-15,000 रुपये, सर्विलांस टीम को 10,000 रुपये व घटना के खुलासे में व्यक्तिगत रूप से दिन-रात एक करने वाले उपनिरीक्षक रवीन्द्र तिवारी व मारकंडेय मिश्रा को 10,000 – 10,000 रुपये का पुरस्कार दिया है। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी व सीओ हर्षिता तिवारी को प्रशंसा पत्र दिया है।
ये भी पढ़े-
लखनऊ में LDA का एक्शन; 4 कॉलोनियां पर चला बुलडोजर…
पुलिस ने बताया कि आरोपी 5-10 साल की बच्चियों को ही अपना शिकार बनाता था, क्योंकि उसे लगता था ये बच्चियां किसी को कुछ नहीं बताती है. आरोपी के पास से दो मोबाइल फ़ोन भी बरामद हुए हैं जिसमें बच्चियों की आपत्तिजनक तस्वीरें मिली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े-
मेरठ में परिवार ने रचा मौत का खेल, पत्नी और बेटी ने प्रेमियों के साथ मिलकर कराई पिता की हत्या





