
Neha Kakkar Trolled: टी-शर्ट के ऊपर ब्रा और पहने 2 लोअर…, ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़
Neha Kakkar Trolled: बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ अपने अजीबोगरीब फैशन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रोल हो रही हैं। सिंगर ने अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं।
Neha Kakkar Trolled: नेहा कक्कड़ अपनी गानों के लेकर ही नहीं कई बार अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में छा जाती हैं। हाल ही में उन्होंने जो पहना, उसके बाद से वो सुर्खियों में छाई हुई है। नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका आउटफिट देख फैंस है। सफेद टॉप के ऊपर ब्लू कलर की ब्रा और दो-दो ट्रैकपैंट्स की लेयर में नजर आईं रही हैं। नेहा अपनी इन तस्वीरों को कारण जमकर ट्रोल कर रही हैं।
अजीब फैशन के लिए ट्रोल
हाल में नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सिंगर को वाइट टॉप के ऊपर नीले रंग की ब्रा पहने देखा जा सकता है। उन्होंने ब्लू ट्रैक पैंट के ग्रे पैंट पहनी हुई है। नेहा अपने इस अजीबोगरीब आउटफिट के लिए ट्रोल हो रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें इंडस्ट्री की नई उर्फी जावेद बता दिया। एक यूजर ने लिखा कि नेहा के इस आउटफिट का कोई मतलब नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने नेहा ने डबल पैंट्स क्यों पहनी है, एक यूजर ने लिखा इसका दिमाग खराब हो गया है। दूसरे यूजर ने लिखा, इतनी गर्मी में ये कोई कैसे पहन सकता है।
View this post on Instagram
बता दें, पिछले दिनों नेहा कक्कड़ विवादों में घिरी रही हैं। सिंगर पर मेलबर्न कॉन्सर्ट में देरी से पहुंचने का आरोप लगा था। अपनी सफाई में नेहा ने आयोजकों पर ही सवाल उठा दिए थे। ये मामला खूब सुर्खियों में रहा। फिलहाल नेहा भारत में हो रहे अपने कॉन्सर्ट में बिजी हैं। उन्हें बेंगलुरु में परफॉर्म करना है।
War 2: जूनियर NTR और Hrithik Roshan ने रखी पार्टी, शूटिंग खत्म होने का मनाया जश्न





