
गौरी से पहले ही शादी कर चुके है आमिर खान? नई गर्लफ्रेंड संग रिश्तों पर खुलासा
Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान ने बताया है कि उन्होंने गौरी स्प्रैट से दिल ही दिल में शादी कर ली है। साथ ही बताया है कि दोनों का रिश्ता अभी किस स्टेट में है। आमिर ने तीसरी शादी को लेकर क्या कहा-
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘सीतारे जमीन पर’ की सफलता के बाद आमिर अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ पर काम शुरू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ‘महाभारत’ की एक पूरी सीरीज होगी, जिसमें आमिर खुद या कोई भी जाना-पहचाना चेहरा नजर नहीं आएगा। आमिर का कहना है कि वे इस सीरीज में सिर्फ नए और अनजान कलाकारों को मौका देंगे, ताकि किरदार ही असली स्टार बनें।
गौरी संग तीसरी शादी कर चुके हैं आमिर खान
‘दिल चाहता है’ अभिनेता ने स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान कहा, “खैर, गौरी और मैं एक-दूसरे के बारे में काफी सीरियस हैं और हम अपने रिश्ते को काफी ऊपर लेकर आ चुके हैं. हम काफी समय से एक साथ हैं. शादी एक ऐसी चीज है, मेरा मतलब है, मेरे दिल में, मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुका हूं. इसलिए चाहे हम इसे ऑफिशियल रूप दें या नहीं, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं आगे बढ़ने के साथ तय करूंगा.”
ये भी पढ़े-
Neha Kakkar Trolled: टी-शर्ट के ऊपर ब्रा और पहने 2 लोअर…, ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़
पर्सनल लाइफ पर खुलकर बोले आमिर
आमिर खान ने पहली बार अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, “गौरी और मैं बहुत कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। मेरे दिल में तो मैं पहले ही उनसे शादी कर चुका हूं। अब इसे औपचारिक रूप देना है या नहीं, यह वक्त के साथ तय होगा।” आमिर ने यह भी बताया कि वे दोनों एक-दूसरे के लिए बेहद सीरियस हैं और अपनी जिंदगी को साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़े-
War 2: जूनियर NTR और Hrithik Roshan ने रखी पार्टी, शूटिंग खत्म होने का मनाया जश्न





