
Gujarat के बड़ोदरा में ब्रिज टूटने से कई वाहन नदी में गिरे, तीन की मौत
Gujarat Bridge Collapse Video: गुजरात में वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल नदी में ढह गया। हादसे के समय पुल पर मौजूद कई वाहन नदी में बह गए जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।
Gujarat Bridge Collapse Video: गुजरात में भारी बारिश के बीच ब्रिज टूटने की बड़ी घटना सामने आई है। आणंद और वडोदरा को आपस में जोड़ने वाला गंभीरा ब्रिज बुधवार सुबह गिर गया। इसके चलते कई वाहन नदी में जा गिरे। इस हादसे मे तीन लोगों की मौत हो गई। कई वाहन नदी में गिर जाने से बड़ी जनहानि की आशंका है। सरकारी अधिकारियों को तुरंत बचाव कार्य शुरू करना चाहिए और यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।
2 की मौत, 3 की जान बची
गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। हालांकि, आज सुबह गंभीरा पुल अचानक से टूट कर नदी में गिर गया। स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों को इसक सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए 3 लोगों की जान बचा ली। हालांकि इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों को पादरा अस्पताल और 2 को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि 45 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस हादसे के लिए पूरी तरह से प्रशासन ही जिम्मेदार
Beta feature





