
Salman Khan करने जा रहे हैं शादी? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट
Salman Khan: सलमान खान ने अपने जीजा अतुल अग्निहोत्री के बर्थडे पर खास पोस्ट कर उन्हें विश किया. वहीं एक्टर की इस पोस्ट के बाद कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी शादी का भी हिंट दिया है.
Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लकेर काफी सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है, इस फिल्म में सलमान एक फौजी के रोल में नजर आएंगे. अब इसी बीच एक्टर ने एक लेटेस्ट पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।
Salman Khan ने दिया शादी करने का हिंट
दरअसल सलमान खान ने अपनी बहन अलवीरा के पति जीजा अतुल अग्निहोत्री के बर्थडे पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें अतुल अलवीरा के कंधे पर सिर रखे नजर आ रहे हैं. इस फोटो में दोनों की जोड़ी बहुत शानदार लग रही है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने एक ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसे देखकर फैंस ने सलमान खान की शादी की अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं.
View this post on Instagram
नेटिजन्स बोले -भाई शादी करना चाहते हैं.”
बता दें कि सलमान के इस नोट में जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वह थी यह खास लाइन – “एक दिन मैं तुम्हारे जैसा मैन बनूंगा.” इससे नेटिज़न्स सोच में पड़ गए कि क्या सुपरस्टार अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में कोई बड़ा हिंट दे रहे हैं. इसके बाद एक यूज़र ने कमेंट किया, “तो, एक दिन सलमान भी शादी करेंगे.” एक और ने लिखा, “मतलब भाई शादी करना चाहते हैं.”
ये भी पढ़े-
Neha Kakkar Trolled: टी-शर्ट के ऊपर ब्रा और पहने 2 लोअर…, ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़
शादी के लिए दो लोग होने चाहिए-सलमान
सलमान खान से हमेशा पूछा जाता है कि वह कब शादी करेंगे? हाल ही में सलमान खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि अब उन्हें लगता है कि उनमें ही कोई दिक्कत है। एक्टर ने कहा था ‘जब ऊपर वाला चाहेगा। शादी के लिए दो लोग होने चाहिए। पहली बार में शादी नहीं हो सकी। एक बार मैं राजी था तब सामने से कोई राजी नहीं था। अब जब दोनों लोग राजी होंगे तो शादी हो जाएगी।’आपको बता दें कि सलमान खान का नाम कई हसीनाओं ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, जरीन खान, ललूलिआ वंतूर से जुड़ चुका है।
ये भी पढ़े-
Alia Bhatt को लगाया लाखों का चूना, पूर्व पीए Vedika Prakash हुई गिरफ्तार
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘बैटल ऑफ गलवान’ में दिखने वाले हैं। यह फिल्म भारत और चीन के दरमियान हुई झड़प पर बेस्ड है। सलमान खान ने फिल्म में अभिनय करने के लिए आर्मी ट्रेनिंग भी ली है। वहीं हाल में रिलीज हुए फिल्म के टीजर को दर्शकों का काफी प्यार मिला है।
ये भी पढ़े-
गौरी से पहले ही शादी कर चुके है आमिर खान? नई गर्लफ्रेंड संग रिश्तों पर खुलासा





