
हिमेश रेशमिया के साथ वापसी के लिए तैयार Emraan Hashmi, एक्शन फिल्म में आएंगे नजर
Emraan Hashmi: आवारापन 2 के बाद इमरान हाशमी एक और नई अनाउंसमेंट लेकर आए जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। उनकी फिल्म का नाम है गनमास्टर जी9। इसके साथ ही लगभग दो दशक बाद इमरान और हिमेश रेशमिया की जोड़ी साथ नजर आएगी।
Emraan Hashmi: 2000 के दशक की यादें ताजा करने एक्टर इमरान हाशमी और म्यूजिक कंपोजर व सिंगर हिमेश रेशमिया फिर से एक साथ आ रहे हैं। दोनों फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। ‘गनमास्टर जी9’ फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त कर रहे हैं, जिन्होंने पहले इमरान हाशमी की फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ बनाई थी। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने हिट गाने दिए थे। अब तीनों एक बार फिर ‘गनमास्टर जी9’ के जरिए पर्दे पर धमाल करने आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मॉनसून के बाद शुरू होगी।
दो दशक बाद साथ आएंगे नजर
आदित्य दत्त को ‘टेबल नंबर 21’, ‘कमांडो’ फ्रैंचाइजी और हाल ही में ओटीटी पर आई वेब सीरीज ‘बैड कॉप’ के लिए जाना जाता है। आदित्य दत्त ने कहा, ”जब हम ‘आशिक बनाया आपने’ बना रहे थे, तब हमने इसमें कई नए-नए आइडियाज आजमाए थे। अब ‘गनमास्टर जी9’ के साथ भी हम वही सब कर रहे हैं, लेकिन अब हम पहले से ज्यादा बेहतर हो गए हैं। यह मेरे लिए एक चक्र पूरा करने जैसा है। मैं प्रोड्यूसर दीपक मुकुट का आभारी हूं कि वह हमें फिर से एक साथ लेकर आए और हम पर भरोसा किया।”
View this post on Instagram
यह फिल्म सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट के बैनर तले दीपक मुकुट और हुनर मुकुट द्वारा निर्मित है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ-साथ जेनिलिया डिसूजा, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक सिंह भी अहम रोल में हैं।
ये भी पढ़े-
Dhadak 2 के नए पोस्टर में सिद्धांत-तृप्ति का रोमांस, इस दिन आएगा ट्रेलर
इस साल की शुरुआत में ‘सनम तेरी कसम’ के री-रिलीज की सफलता के बाद, दीपक मुकुट इस महत्वाकांक्षी नए प्रोजेक्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में इमरान हाशमी को ऐसे नए और दमदार एक्शन अंदाज में दिखाया जाएगा, जो फैंस ने पहले कभी नहीं देखा। फिल्म की कहानी भी भावनाओं से भरपूर होगी।
ये भी पढ़े-
Salman Khan करने जा रहे हैं शादी? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट
प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने कहा, ”यह फिल्म भावनाओं से भरपूर होगी, जो सभी के दिलों को छू जाएगी। सोहम रॉकस्टार में हम ऐसे डायरेक्टर्स का समर्थन करते हैं, जिनमें मजबूत सोच और नए तरीके से फिल्म बनाने का जज्बा हो। इमरान, जेनिलिया और अपारशक्ति जैसे शानदार कलाकारों के साथ, हमारे पास एक बेहतरीन टीम है, जो इस कहानी में जान डालने का काम करेगी।”
ये भी पढ़े-
Alia Bhatt को लगाया लाखों का चूना, पूर्व पीए Vedika Prakash हुई गिरफ्तार
फिल्म की मुख्य शूटिंग मॉनसून के बाद मुंबई में शुरू होगी। इसके बाद दूसरा शेड्यूल उत्तराखंड में शूट होगा। ‘गनमास्टर जी9’ फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
ये भी पढ़े-
टाइगर श्रॉफ ने पूरी की ‘बागी 4’ की शूटिंग, फोटो में दिखा दमदार सिक्स-पैक एब्स…





