Earthquake : भूकंप से थर्राया दिल्ली-NCR, 10 सेकेंड तक हिलती रही धरती

Earthquake Today: उत्तर प्रदेश के आगरा संभल गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सीश्मोलॉजी सेंटर के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था और इसकी तीव्रता 4.4 मैग्नीट्यूड थी।

Earthquake Today: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह करीब 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप झटके महसूस होते ही कई इलाकों में लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल गए। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 9:04 बजे महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में कंपन महसूस किया गया। कुछ सेकंड तक चली इस कंपन से लोगों को डर का अहसास हुआ, खासकर ऊंची इमारतों में रह रहे लोग अचानक बाहर निकल आए।

इससे पहले, 17 फरवरी को दिल्ली और पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह 5:36 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि जो लोग सो रहे थे, उनकी नींद टूट गई, और जो जाग रहे थे, वे दहशत में आ गए। लोगों ने तत्काल अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर शरण ली और कुछ समय तक बाहर ही रुके रहे। भूकंप का केंद्र नई दिल्ली था और इसकी गहराई 5 किलोमीटर रही।

भारत में भूकंप (Earthquake in India)

  • भारत में जनवरी से लेकर अभी तक कई जगहों पर अलग-अलग समय में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं.
  • दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में इस साल अभी तक कई बार भूकंप महसूस किया जा चुका है. एक बार भूकंप का केंद्र हरियाणा में बताया गया.
  • दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, हमारी धरती की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हरकत करती रहती हैं और अक्सर आपस में टकराती हैं। इस टक्कर के परिणामस्वरूप प्लेट्स के कोने मुड़ सकते हैं और अत्यधिक दबाव के कारण वे टूट भी सकती हैं। ऐसे में, नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर फैलने का रास्ता खोजती है और यही ऊर्जा जब जमीन के अंदर से बाहर आती है, तो भूकंप आता है।

 

 

Back to top button