Delhi में साइबर ठग गिरफ्तार, नकली होटल बुकिंग कर लोगों को लगाया चूना

Delhi News: दिल्ली में साईबर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ठगो पास से एक रियलमी फोन और एक अन्य नंबर वाला फोन बरामद हुआ, जो फर्जी वेबसाइट के लिए इस्तेमाल हुआ था।

Delhi News: दिल्ली के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर क्राइम पुलिस ने एक कुख्यात साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो नकली होटल बुकिंग के नाम पर लोगों को ठग रहा था। आरोपी शाहरुख (25), हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर जिरका का निवासी है। उसके पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए, साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवेश कौशिक की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई।

बनाई थी फर्जी वेबसाइट

इस टीम में एसआई लव देशवाल, एचसी सचिन, एचसी विक्रम महला, एचसी विनोद, एचसी विजय पाल और कांस्टेबल नरेंद्र शामिल थे। जांच में पता चला कि पैसा एक आईसीआईसीआई बैंक के मर्चेंट खाते में गया था। वेबसाइट भी फर्जी नाम से बनाई गई थी। पुलिस ने आरोपी शाहरुख को हरियाणा के नूंह से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें…

रेखा सरकार पर आतिशी का हमला, तुगलकी फरमान से मिडिल क्लास बेहाल

उसके पास से एक रियलमी फोन और एक अन्य नंबर वाला फोन बरामद हुआ, जो फर्जी वेबसाइट के लिए इस्तेमाल हुआ था। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि वह अकेले काम करता था और वेबलिंक उसे नसीम नाम के व्यक्ति से मिले थे। पुलिस अब नसीम की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने गोवा के ललित गोल्फ एंड स्पा रिजॉर्ट में कमरा बुक करने के लिए ऑनलाइन सर्च किया। सर्च के दौरान वह (दललितएक्सएक्सएलजीआरएक्सएक्सओआरटीडॉटइन) नाम की वेबसाइट पर पहुंचा, जो ललित ग्रुप की आधिकारिक वेबसाइट जैसी दिखती थी।

यह भी पढ़ें…

Dwarka में अवैध रूप से रह रहे 29 लोगों Delhi Police ने किया डिपोर्ट

वेबसाइट पर दिए नंबर पर संपर्क करने पर, कॉलर ने खुद को ललित ग्रुप का प्रतिनिधि बताया। बुकिंग की पुष्टि के बाद, शिकायतकर्ता से पहले 50 प्रतिशत अग्रिम भुगतान मांगा गया, लेकिन बाद में सिस्टम में आंशिक भुगतान स्वीकार न होने का बहाना बनाकर पूरी राशि मांगी गई।

यह भी पढ़ें…

दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, पूरे सप्ताह बरसात के आसार

शिकायतकर्ता ने यूपीआई आधारित क्यूआर कोड के जरिए 33,000 रुपये का भुगतान कर दिया। जब बुकिंग फर्जी निकली, तो मामले की शिकायत दर्ज की गई। इसके बाद, साइबर थाना, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में एफआईआर नंबर 39/2025 दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। इस मामले में बीएनएस की धारा 318(4)/319(2)/61(2) दर्ज है। डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि जांच जारी है।

यह भी पढ़ें…

Delhi में नई ईंधन नीति मामले में याचिका दायर… हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

 

Back to top button