Sangeeta Bijlani की बर्थडे पार्टी में पहुंचे Salman Khan, एक्स गर्लफ्रेंड संग दिए पोज

Salman Khan: एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के बर्थडे में पहुंचे सलमान खान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज में देखने को मिला कि सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच पार्टी में पहुंचे थे।

Salman Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने 9 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान भी उनकी बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। सलमान खान और संगीता बिजलानी के बीच एक समय रिलेशनशिप था। वो रिश्ता तो खत्म हो गया लेकिन दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। बुधवार को मुंबई में अभिनेत्री का जन्मदिन समारोह था जिसमें एक्टर भी पहुंचे थे। सलमान ने संगीता संग पार्टी में पोज दिए।

संगीता बिजलानी की बर्थ डे में पहुंचे सलमान खान

सलमान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सलमान खान पार्टी से निकलकर अपनी गाड़ी में बैठते नजर आ रहे हैं। वहीं, सलमान खान के बॉडीगार्ड्स सलमान की तस्वीरें लेने से पैप्स और फैंस को रोकते नजर आ रहे हैं। कई लोग सलमान खान की तस्वीर लेने की कोशिश कर रहे हैं। एक शख्स सलमान खान के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें रोकने की कोशिश करता है कि तभी एक गार्ड उस शख्स को पीछे हटा देता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सलमान खान संग रिश्ता

संगीता की निजी जिंदगी के बारे में, जो हमेशा सुर्खियों में रही, खासकर सलमान खान के साथ उनका रिश्ता। फिल्मी गलियारों में ये बात आम थी कि एक फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और जल्द ही दोनों बॉलीवुड के ‘फेवरेट कपल्स’ में से एक बन गए। आठ साल से ज्यादा चला रिश्ता शादी में तब्दील होने वाला था। शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन ऐन वक्त पर यह शादी टूट गई। इस बात की पुष्टि खुद एक्ट्रेस ने की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Bijlani ⚫️ (@arjunbijlani)

सलमान खान के काम की बात करें तो वो इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान इन फिल्म के लिए अपनी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रहे हैं जिसके चलते वो स्ट्रिक्ट डाइट और कठिन फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं।

Salman Khan करने जा रहे हैं शादी? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

Back to top button