
Shubman Gill और सारा तेंदुलकर दिखे साथसाथ, वायरल हुआ वीडियो
Shubman Gill: लंदन में युवराज सिंह की पार्टी के दौरान पहली बार शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर को एक ही फ्रेम में देखा गया. सारा ने टीम इंडिया का वीडियो भी रिकॉर्ड किया।
Shubman Gill : लंदन में 8 जुलाई 2025 को पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने YouWeCan फाउंडेशन के लिए एक चैरिटी डिनर का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य कैंसर जागरुकता और उपचार के लिए धन जुटाना था। इसमें शामिल होने वालों में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शामिल थे। वह अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे।
गिल और सारा की Video Viral
इस बीच, शुभमन गिल की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तस्वीर और वीडियो में शुभमन गिल के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर नजर आ रही हैं। तस्वीर में सारा तेंदुलकर को तिरछी निगाहों से देखते हुए नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह तस्वीर उस समय ली गई जब शुभमन गिल डिनर में शामिल हुए और सारा तेंदुलकर पहले से ही वहां मौजूद थीं।

क्या सारा और शुभमन साथ है?
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के अफेयर की चर्चा लंबे समय से होती रही है. दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते पर कुछ नहीं कहा, लेकिन दोनो के सोशल मीडिया इंटरैक्शन और साथ देखे जाने की खबरें अक्सर सामने आती रही हैं. इस लंदन पार्टी ने एक बार फिर इन अफवाहों को हवा दे दी है।
View this post on Instagram
युवराज सिंह की यूवीकैन फाउंडेशन, जिसे उन्होंने 2011 में कैंसर से अपनी जंग जीतने के बाद स्थापित किया था, कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने, शुरुआती जांच को बढ़ावा देने और मरीजों को आर्थिक सहायता देने का काम करती है. लंदन के इस चैरिटी डिनर का मकसद फाउंडेशन के लिए फंट जुटाना था. इस डिनर की सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई, जब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमें शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर एक साथ नजर आए।
ये भी पढ़े-
जब 4 दिन में ही दाढ़ी रंगनी पड़े… टेस्ट संन्यास के फैसले पर Virat Kohli का खुलासा





