
IND vs ENG: बुमराह ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा; जेमी स्मिथ ने मारा पचासा…
IND vs ENG 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट में दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए दो गेंद पर दो विकेट झटक लिए।
IND vs ENG 3rd Test: भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक का खेल हो चुका है। लंच के समय इंग्लैंड का पहली पारी में स्कोर 105 ओवर में 7 विकेट पर 353 रन है। जेमी स्मिथ 53 गेंद में 51 और ब्रायडन कार्स 62 गेंद में 33 रन बनाकर क्रीज पर थे। जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन भारत को पहली कामयाबी दिलाई। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को क्लीन बोल्ड कर दिया है. इसके साथ ही इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 260 रन हो गया था।
दो गेंद पर लगातार दो विकेट
जसप्रीत बुमराह ने एक के बाद एक लगातार दो इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट कर दिया। सबसे पहले बुमराह ने 88वें ओवर की सबसे पहली गेंद पर रूट को बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने क्रिस वोक्स को पहली ही गेंद पर आउट कर दिया। बुमराह ने रूट को भी शानदार गेंद पर आउट किया। रूट को उम्मीद नहीं थी कि गेंद इतनी अंदर आएगी। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स में चली गई।
#JaspritBumrah gets the better of England’s centurion, #JoeRoot! 🤩
The momentum is well and truly in #TeamIndia‘s favour! 🇮🇳#ENGvIND 👉 3rd TEST, DAY 2 | LIVE NOW on JioHotstar 👉 https://t.co/mg732Jcoq5 pic.twitter.com/rrINEm6bBK
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 11, 2025
जो रूट ने ठोका शतक





