
यूपी में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल; राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना…
Up Panchayat election: यूपी में पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है. राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है.
Up Panchayat election: बता दें कि जारी की गयी जानकारी में मतदाता सूची के सर्वे से लेकर मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में आदेश दिए गए हैं. इसके तहत पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की अंतिम सूची तैयार की जाएगी.
कैसा होगा schedule:
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को तैयार करने के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है. इसके तहत 14 अगस्त से 29 सितंबर के बीच घर-घर जाकर वोटरों की काउंटिंग, सर्वे और ड्राफ्ट तैयार करने का काम होगा. 1 जनवरी 2025 को ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उन्हें इस सूची में शामिल किया जाएगा.

15 चरणों में पूरी होगी चुनाव की तैयारीः
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में पूरी प्रक्रिया 15 चरणों में पूरी होगी. सभी तरह के दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी को होगा. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओऱ से कभी भी पंचायत चुनाव को लेकर मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी.
कब से सर्वे :
जारी अधिसूचना के मुताबिक 14 अगस्त से घर-घर सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा. यह काम 29 सितंबर तक चलेगा. वहीं, 14 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि होगी.
सत्यापन का काम शुरू होगाः
23 से 29 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर वोटर लिस्ट का सत्यापन का काम करेंगे. वहीं 30 सितम्बर से 6 अक्टूबर तक सूची में संशोधन, परिवर्तन आधि होगा. इसके बाद इशे तैयार कर जमा करना होगा. 7 अक्टूबर से 24 नवम्बर तक कम्प्यूटरीकृत मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार होगा. इसके बाद 25 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक मतदाता क्रमांक, केंद्र निर्धारण, मैपिंग आदि का काम होगा.
इसके बाद 5 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. 6 से 12 दिसम्बर तक यदि सूची को लेकर कोई भी आपत्ति आती है या फिर कोई दावा आता है तो उसे जांचा जाएगा. 13 से 19 दिसम्बर तक दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. 20 से 23 दिसम्बर तक संशोधित सूची जमा की जाएगी. इसके बाद 24 दिसम्बर से 8 जनवरी 2026 तक पूरक सूची का कम्प्यूटरीकरण होगा. अंत में 15 जनवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा.
राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए ये निर्देशः
निर्वाचन आयोग ने जिला मजिस्ट्रेटों व पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें.
अवकाश में भी खुलेंगे दफ्तरः
चुनावी मतदाता सूची पुनरीक्षण की गंभीरता को देखते हुए यह भी निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और किसी भी स्थिति में समय-सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी.
वोटिंग की पात्रता:
आगामी पंचायत चुनाव को लेकर निर्देश दिए गए हैं कि 1 जनवरी 2025 और 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी व्यक्ति वोटिंग के पात्र होंगे.
पंचायत चुनाव के लिए सीटें कब होंगी आरक्षितः पंचायत चुनाव के लिए सीटों के आरक्षण की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है. इसके तहत आरक्षण के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा.
पंचायत चुनाव कब होने की संभावनाः राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का काम 15 जनवरी को पूरा हो जाएगा. इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग कभी भी पंचायत चुनाव को लेकर ऐलान कर सकता है.





