Meerut News: प्रेमी-प्रेमिका ने फेसबुक लाइव पर खाया जहर, शादी को तैयार नहीं थे घर वाले

Meerut News: शादी से इनकार पर एक युवक और नाबालिग छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों ने यह खौफनाक कदम वीडियो कॉल पर LIVE लेते हुए उठाया।

Meerut News: मेरठ में प्रेमी युगल ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। 9वीं की छात्रा अपने घर से 2Km दूर रहने वाले शादाब से प्रेम करती थी। शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था। 10 जुलाई यानी गुरुवार को दोनों ने फोन पर तय किया कि साथ जी नहीं सकते, लेकिन साथ मर तो सकते है। देर शाम दोनों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह दोनों की मौत हो गई।

युवक-युवती ने LIVE जहर खाकर जान दे दी

सरधना के 18 वर्षीय युवक का दूसरे मोहल्ले की 15 साल की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी के लिए परिजनों पर दबाव बना रहे थे। युवक के परिजनों ने दूसरे बिरादरी होने के चलते इंकार कर दिया था और युवक को चेतावनी देकर पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा। दूसरी ओर किशोरी के परिजनों ने भी कम उम्र का हवाला दिया और कह दिया कि इस बारे में बाद में सोचेंगे। हालांकि इसके बाद परिजनों ने बंदिशें बढ़ा दी थी। इसी को लेकर प्रेमी युगल परेशान था और दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया।

ये भी पढ़े-

अंतरराज्यीय चोरी गैंग का पर्दाफाश… लाखों की ज्वेलरी और नकदी के साथ 3 गिरफ्तार

घटना के समय दोनों ने अपने परिजनों या करीबी दोस्तों को वीडियो कॉल कर LIVE यह आत्मघाती कदम उठाया, जिसके बाद सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों के मोबाइल फोन तथा वीडियो कॉल के कंटेंट को खंगाला जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में प्रेम संबंधों को लेकर पारिवारिक दबाव और संवादहीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Back to top button