Sawan में इस बार पड़ रहे 4 सोमवार, जाने भगवान शिव को क्या अर्पित करें

Sawan Somwar 2025: सावन मास 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त तक रहेगा और साल 2025 में सावन मास में सिर्फ 4 सोमवार का व्रत किया जाएगा।

4 Mondays in Sawan 2025, इस बार सावन में 4 सोमवार: सावन मास का पहला सोमवार 14 जुलाई को है और इस बार सावन मास 2025 में 4 सोमवार (Sawan Somwar 2025) का व्रत किया जाएगा। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बड़ा ही लाभदायक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास में ही भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। सावन के चारों सोमवार को श्रद्धा और नियम से पूजन करने पर भगवान शिव और माता पार्वती आपकी हर कठिनाई को हर सकते हैं और मनोकामना को पूरी करते हैं।

सावन सोमवार 2025 कब हैं?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई, सावन का दूसरा सोमवार 21 जुलाई, सावन का तीसरा सोमवार 28 जुलाई और सावन का चोथा सोमवार 4 अगस्त के दिन पड़ रहा है। ऐसे में सावन सोमवार या किसी भी दिन कुछ उपाय करने से शिव जी को प्रसन्न और जीवन के कष्ट दूर कर सकते हैं।

शिव जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम

  • सावन में रुद्राभिषेक कर सकते हैं।
  • शिव चालीसा का पाठ रोज करें।
  • शिव जी को भांग, बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी व गंगाजल अर्पित करें।
  • वैवाहिक जीवन की मुश्किलें दूर करने के लिए गाय के कच्चे दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। माना जाता है कि ऐसा करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद मिलता है और पति-पत्नी के बीच के बीच प्रेम बना रहता है।
  • नौकरी, बिजनेस या परीक्षा में सफलता के लिए शिवलिंग का अभिषेक पंचामृत से कर सकते हैं।

 

Back to top button