साउथ की फिल्म Arya के सेट पर दर्दनाक हादसा, कैमरे में लाइव कैद हुई मौत

Stuntman Raju Death: स्टंटमैन राजू की एक टॉलीवुड फिल्म के सेट पर कार स्टंट करते समय मृत्यु हो गई। साउथ के मशहूर एक्टर विशाल ने मौत की पुष्टि की है और एक्स पर राजू को श्रद्धांजलि दी।

Stuntman Death News: साउथ सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। डायरेक्टर पा.रंजीत और एक्टर आर्या की अपकमिंग फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है. सेट पर कार स्टंट करते हुए एक फेमस स्टंट आर्टिस्ट राजू (मोहनराज) की मौत हो गई है. साउथ एक्टर विशाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्टंटमैन राजू के निधन की पृष्टि की है. साथ ही उनकी मौत पर दुख भी जताया है।

कैमरे में लाइव कैद हुई स्टंटमैन की मौत

जिसमें स्टंटमैन एसएम राजू की मौत (Stuntman Raju Death) हो गई है। इस मामले की जानकारी वेट्टवम के निर्माता और साउथ सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार विशाल (Vishal) ने सोशल मीडिया पर दी है।

कैसे हुआ सेट पर हादसा?

डायरेक्टर पा. रंजीत, नागपट्टिनम में अपनी नई फिल्म ‘वेट्टूवम’ की शूटिंग कर रहे थे. सेट पर स्टंट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें स्टंटमैन की जान चली गई. पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था. लेकिन अब सेट से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक खतरनाक स्टंट करते हुए ही बड़ा हादसा हुआ.

लोकप्रिय स्टंट कोरियोग्राफर सिल्वा ने भी इंस्टाग्राम पर राजू के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ‘हमारे महान कार जंपिंग स्टंट कलाकारों में से एक, एस एम राजू का आज कार स्टंट करते समय निधन हो गया। हमारी स्टंट यूनियन और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री उन्हें याद करेगा।’ हालांकि, अभी तक एक्टर आर्य और निर्देशक पा रंजीत ने इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Back to top button