
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा का ऑडिशन वीडियो वायरल, एक्टिंग से जीता सबका दिल
Nawazuddin Siddiqui : नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी बेटी की परफॉर्मेंस दिख रही है। नवाजुद्दीन की बेटी 15 साल की हैं और वह एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं।
Nawazuddin Siddiqui : नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी 15 साल की बेटी शोरा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ऑडिशन देते नजर आ रही हैं। उन्हें ये सीन परफॉर्म करते देख एक्टर नवाजुद्दीन से रहा नहीं गया और उन्होंने वीडियो पोस्ट कर बेटी की जमकर तारीफ की। एक्टर की राह पर चलते हुए उनकी बेटी शोरा सिद्दीकी भी एक्टिंग में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं।
एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा लेती दिखी शौरा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी बेटी शौरा एक्टिंग वर्कशॉप में हिस्सा लेती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ नवाजुद्दीन ने कैप्शन में लिखा, “केन आई कम इन… सीन वन।
View this post on Instagram
फैन्स ने नवाजुद्दीन के पोस्ट पर जमकर कमेंट किए. एक यूजर ने लिखा, “देखो उसकी आंखें… जैसे वो देख रही है.” वहीं दूसरे ने तारीफ करते हुए कहा, “She rocks, she rocks… उसकी आंखों का कॉन्टैक्ट और एक्सप्रेशंस कमाल के हैं.”
ये भी पढ़े-
संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह के बीच अनबन, सामने आई झगड़े की जड़
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की आने वाली फिल्में
ओटीटी स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों की बात करें तो, एक्टर आखिरी बार ‘कॉस्टाओ’ में नजर आए थे, जो इसी साल मई में जी5 पर रिलीज हुई थी। नवाजुद्दीन की बैक-टू-बैक कई फिल्में आने वाली हैं, जिसमें ‘सेक्शन 108’, ‘नूरानी चेहरा’, ‘संगीन’ और ‘रात अकेली है 2’ शामिल है। ‘महामारी’ के बाद, नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ज्यादातर फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। उनकी आखिरी थिएटर रिलीज 2023 में रिलीज हुई ‘जोगीरा सारा रा रा’ थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी।
ये भी पढ़े-
मशहूर एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘अदालत’ जैसे शोज के लिए थे फेमस





