
Katrina Kaif: घूमने आई थीं भारत और बन गईं एक्ट्रेस, बॉलीवुड की ‘बार्बी डॉल’ की कहानी
Katrina Kaif: ‘बॉलीवुड की बार्बी डॉल’ कही जाने वाली कैटरीना कैफ ने 14 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख लिया था। 20 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आज दिलों पर राज करती हैं।
Katrina Kaif: बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही है। 20 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस आज दिलों पर राज करती हैं। कैटरीना की फिल्मों की जितनी चर्चा होती है उससे कहीं ज्यादा उनके लव अफेयर्स की भी चर्चा होती है। विक्की कौशल से शादी के बाद एक्ट्रेस की फिल्मों में अपीयरेंस कम हो गई लेकिन, उन्होंने शादी से पहले ढेरों फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर अपने अभिनय का लोहा मनवाने में सफल रही हैं।
पिता ने छोड़ा था साथ
जब कटरीना बहुत छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। पिता ने अलग होने के बाद किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं की। ऐसे में उनकी मां ने ही अकेले ही सभी आठ बच्चों की परवरिश की। घर की स्थिति को देखते हुए कटरीना कैफ ने महज 14 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्हें मॉडलिंग के कई प्रोजेक्ट्स मिलने लगे।
इसी दौरान कटरीना अपने दोस्तों के साथ भारत घूमने आईं। भले ही यह सिर्फ एक आम ट्रिप थी, लेकिन उन्हें खुद भी नहीं पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी की दिशा ही बदल देगा। लंदन में एक फैशन शो के दौरान भारतीय निर्देशक कैजाद गुस्ताद की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अपनी फिल्म ‘बूम’ में लिया।
कैटरीना कैफ का बॉलीवुड डेब्यू
कैटरीना ने 2003 में इंडस्ट्री में एंट्री ली थी. उन्होंने फिल्म बूम से डेब्यू किया. इसके बाद वो तेलुगू फिल्म Malliswari में दिखीं. फिर उन्होंने 2005 में सरकार की. लेकिन उनकी किस्मत तब चमकी जब सलमान खान ने उन्हें ब्रेक दिया.
कैटरीना कैफ की हिट फिल्में
कैटरीना कैफ 2 दशक से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं. उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. कैटरीना की ‘सूर्यवंशी’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘एक था टाइगर’, ‘भारत’, ‘धूम’, ‘जब तक है जान’, ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’, ‘राजनीति’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, ‘रेस’, ‘वेलकम’, सिंह इज किंग जैसी तमाम हिट फिल्में दी हैं।
ये भी पढ़े-
Sidharth-Kiara के घर आई नन्ही राजकुमारी, जश्न में डूबा परिवार
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल संग शादी कर ली है. उन्होंने 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान में शादी की. उनकी इस ग्रैंड वेडिंग में फैमिली और फ्रेंड्स ही शामिल हुए. दोनों साथ में काफी खुश हैं.
ये भी पढ़े-
Kriti Sanon: कबीर बहिया ने शेयर की कृति संग फोटो, रिलेशनशिप पर लगाई मुहर?





