
Shehnaaz Gill का ऊप्स मोमेंट का हुआ कैप्चर, छोटी ड्रेस में दिखीं अनकंफर्टेबल
Shehnaaz Gill का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल नजर आईं। वह छोटी सी ड्रेस पहनकर एक इवेंट में आई थीं जहां वह पैप्स के सामने असहज दिखीं।
Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज गिल सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं थीं। शो से निकलने के बाद एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज के अलावा अब फिल्मों में भी अपनी दमदार एक्टिंग का दम दिखा रही हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में अब शहनाज का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका ऊप्स मोमेंट कैप्चर हुआ है।
क्या है वायरल वीडियो में?
सोशल मीडिया पर शहनाज का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि शहनाज गिल एक सोफे पर बैठी हैं और पैपराजी उनका फोटो और वीडियो लेने के लिए एक्साइटेड हैं। इस दौरान शहनाज ने बेहद छोटी ड्रेस पहनी है, जिसमें वो अनकंफर्टेबल-सा फील कर रही हैं। वीडियो में जैसे ही पैप्स शहनाज का फोटो लेने लगते हैं, तो एक्ट्रेस अचानक से कहती हैं कि अरे भाई रुक जाओ, साइड हो जाओ थोड़ा।
View this post on Instagram
मिनी स्कर्ट में ग्लैमर से बिखेरा जलवा
इसके बाद शहनाज गिल ने साइड में रखे बैग को अपनी गोद में रखकर पोज दिया। बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने शिमरी सिल्वर कलर की मिनी ड्रेस पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को सिल्वर ईयररिंग्स से पूरा किया था। मिनिमल मेकअप और सॉफ्ट कर्ल हेयर में शहनाज बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
‘Dhadak 2’ का नया गाना ‘प्रीत रे’ रिलीज, गजब है सिद्धांत-तृप्ति की केमेस्ट्री
शहनाज गिल का ये वीडियो क्लिप अब पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही पैपराजी पर शहनाज के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। फैंस एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्मान न करने के लिए पैपराजी की आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि शहनाज जल्द ही पंजाबी फिल्म ‘सिंह वर्सेज कौर 2’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल संग फिल्म में रोमांस फरमाएंगी।
ये भी पढ़े-
‘Kantara Chapter 1’ की शूटिंग पूरी, मेकिंग वीडियो में दिखी ऋषभ शेट्टी की मेहनत





