Sarfaraz Khan: फिटनेस का उड़ता था मजाक, वजन घटाने के बाद बदला ये क्रिकेटर

Sarfaraz Khan: युवा बल्लेबाज सरफराज खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह एक दम अलग नजर आ रहे हैं। उनके फिटनेस में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है।

Sarfaraz Khan: डॉमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया था। 2024 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुछ अच्छी पारियां भी खेली हैं। लेकिन, सरफराज हमेशा से अपनी खराब फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते थे। वह काफी ज्यादा ओवरवेट थे, जिसके चलते उनकी आलोचना भी हुई थी। लेकिन, सरफराज काफी लंबे समय से अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे।

पूरी तरह से छोड़ दिया ये सब चीजें खाना

सूत्रों के अनुसार सरफराज ने पिछले करीब एक साल साल से चावल, चिकन, रोटी, चाइनीज फूड को पूरी तरह अलविदा कह दिया है. वहीं, कभी चाय के बहुत ज्यादा शौकीन रहे सरफराज और उनके पिता पिछले एक साल भर से ग्रीन-टी ले रहे हैं और अब यह उनकी जीवन-शैली का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. अब युवा बल्लेबाज का दिन भर का भोजन पूरी तरह से दाल, सूप, सलाद और हरी-सब्जियों के इर्द-गिर्द सिमट गया है।

अनुशासित डाइट का दिखा असर

पहले इस अनुशासित डाइट का असर छह महीने बाद भी दिखा था,  लेकिन इस आहार में फिजिकल ट्रेनिंग का तड़का थोड़ा और ज्यादा लगा, तो ‘तस्वीर’ पूरी तरह बदल गई. और उम्मीद है कि अब कम से कम सरफराज के चयन में वह कुतर्क तो आड़े नहीं ही आएगा जो कभी पहले सेलेक्टर दिया करते थे. बहरहाल, फैंस जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं.

सरफराज खान का टेस्ट करियर 

सरफराज खान को घरेलू क्रिकेट में शतकों के अंबार के बाद फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था. उन्होंने अब तक भारत के लिए छह टेस्ट मुकाबले हैं, जिसमें उनके नाम 37.10 की औसत से 371 रन दर्ज हैं. हालांकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. उनका आखिरी टेस्ट मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था।

ये भी पढ़े-

Hardik Pandya और जैस्मिन वालिया का टूटा रिश्ता? ऐसे खुली पोल…

 

Back to top button