
PM Modi ने की जगदीप धनखड़ के उत्तम स्वास्थ्य की कामना, उपराष्ट्रपति के रूप में देश सेवा को सराहा
Jagdeep Dhankhar Resigns: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कई भूमिकाओं में जगदीप धनखड़ की देश सेवा को सराहा। साथ ही, प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
Shri Jagdeep Dhankhar Ji has got many opportunities to serve our country in various capacities, including as the Vice President of India. Wishing him good health.
श्री जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 22, 2025
जगदीप धनखड़ ने सोमवार को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि वह “स्वास्थ्य को प्राथमिकता” देते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।
फिलहाल, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर राजनीति तेज है। विपक्ष के सदस्य उनके इस्तीफे को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, “उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति का अचानक इस्तीफा जितना चौंकाने वाला है, उतना ही अकल्पनीय भी है।”
यह भी पढ़ें…
Mansoon Session का दूसरा दिन, बिहार SIR मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “निःसंदेह, जगदीप धनखड़ को अपने स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। लेकिन यह भी स्पष्ट है कि उनके इस बिल्कुल अप्रत्याशित इस्तीफे के पीछे जो दिखाई दे रहा है, उससे कहीं अधिक है। हालांकि, यह समय अटकलें लगाने का नहीं है। जगदीप धनखड़ ने सरकार और विपक्ष, दोनों को समान रूप से आड़े हाथों लिया। उन्होंने सोमवार दोपहर एक बजे बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक बुलाई थी और न्यायपालिका से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले थे।”
यह भी पढ़ें…
वित्त मंत्री का दावा… देश की शीर्ष कंपनियों ने युवाओं को दिए 1.53 लाख से ज्यादा प्रस्ताव
कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, “हम उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और उनसे आग्रह करते हैं कि वे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें। हम प्रधानमंत्री से भी अपेक्षा करते हैं कि वे जगदीप धनखड़ को अपना मन बदलने के लिए राजी करें। यह देशहित में होगा। विशेष रूप से कृषक समुदाय के लिए यह एक बड़ी राहत होगी।”
यह भी पढ़ें…





