
War 2 Trailer: ‘वॉर 2’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, Hrithik और Jr Ntr देंगे सरप्राइज
War 2 Trailer: मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म वॉर 2 जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR एक साथ नजर आएंगे।
War 2 Trailer: यशराज फिल्म्स की चर्चित सबसे बड़ी एक्शन फिल्म वॉर 2 देखने के लिए दर्शकों को अब अपनी कमर कस लेनी चाहिए। म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara Movie) के क्रेज के बीच YRF ने अपनी इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ‘वॉर-2’ को लेकर घोषणा कर दी है। खबर थी कि मेकर्स स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर थिएटर रिलीज से तीन हफ्ते पहले ही रिलीज कर देंगे। अब ये खबर पक्की हो गई है। पता चल गया है कि वॉर का ट्रेलर किस तारीख को आउट होगा।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है कि ‘वॉर 2’ का मच अवेटेड ट्रेलर तीन दिन बाद यानी 25 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
View this post on Instagram
फैंस ने ‘वॉर-2’ का ट्रेलर आने से पहले दी सलाह
यशराज फिल्म्स ने जैसे ही वॉर 2 ट्रेलर रिलीज डेट की घोषणा की, सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता दोगुनी हो गई। एक यूजर ने मेकर्स को सलाह देते हुए लिखा, “सर आप सिर्फ फिल्म का VFX संभाल लो, बॉक्स ऑफिस हम संभाल लेंगे”। दूसरे यूजर ने लिखा, “मेजर कबीर धारीवाल और एजेंट विक्रम के बीच कड़ी टक्कर”।
ये भी पढ़े-
Saiyaara Box Office: जल्द OTT पर दस्तक देगी ‘सैयारा’, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे राइट्स
‘वॉर’ सीरीज की पहली फिल्म अक्टूबर 2019 में आई थी जिसमें ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर, आशुतोष राणा और अनुप्रिया गोयनका थे। वॉर’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। इस एक्शन फिल्म में एक RAW एजेंट को अपने ही मेंटर को रोकना था। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी।
ये भी पढ़े-
‘Son of Sardaar 2’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, जस्सी रंधावा बन लौट रहे अजय देवगन
Hrithik Roshan के पिता बड़ी बीमारी से बचे…फट सकती थी नसें?





