
लोकमान्य तिलक की जयंती आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी महान नायक को श्रद्धांजलि
Bal Gangadhar Tilak Jayanti: स्वतंत्रता संग्राम के महान नायक और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर तिलक के योगदान को याद किया और उनके विचारों को देश के लिए प्रेरणादायक बताया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि लोकमान्य तिलक एक अग्रणी नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वे एक महान विचारक थे, जो ज्ञान और सेवा में विश्वास रखते थे।
पीएम ने लिखा, “लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उन्होंने स्वतंत्रता की भावना को प्रज्वलित किया।”
Remembering Lokmanya Tilak on his birth anniversary. He was a pioneering leader who played a vital role in kindling the spirit of India’s freedom movement with unwavering conviction. He was also an outstanding thinker who believed in the power of knowledge and serving others.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिलक को ‘स्वराज का उद्घोषक’ बताते हुए कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक ऊर्जा दी।
उन्होंने लिखा, “तिलक जी ने गणेशोत्सव और गीता रहस्य के माध्यम से स्वाधीनता को भारतीय संस्कृति से जोड़ा। उनका योगदान युवाओं को हमेशा प्रेरित करेगा।”
स्वराज के उद्घोष से स्वतंत्रता संग्राम को दिशा देने वाले युगपुरुष लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।
बालगंगाधर तिलक जी ने स्वराज की संकल्पना को साकार बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और स्वतंत्रता संग्राम को वैचारिक ऊर्जा देकर अंग्रेजी हुकूमत के… pic.twitter.com/ktSiHGqYYn
— Amit Shah (@AmitShah) July 23, 2025
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तिलक को ‘स्वराज्य का उद्घोषक’ और महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने गणेशोत्सव और शिवाजी महोत्सव जैसे आयोजनों के जरिए जनता में एकता का भाव जगाया।
उन्होंने लिखा, “भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत, पूर्ण स्वराज्य के उद्घोषक, महान विचारक, ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूं। लोकमान्य तिलक जी ने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी के महोत्सवों जैसे अनेक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाकर जन-जन को अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध एकता के भाव को मजबूती प्रदान की। संस्कृति और राष्ट्र की रक्षार्थ आपके तेजस्वी विचार हम सभी को राष्ट्र सेवा एवं समाज के उत्थान के कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अग्रदूत, पूर्ण स्वराज्य के उद्घोषक, महान विचारक, ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन करता हूँ।
लोकमान्य तिलक जी ने गणेश उत्सव और छत्रपति शिवाजी के महोत्सवों जैसे अनेक त्योहारों को सार्वजनिक रूप से मनाकर जन – जन को अंग्रेजी हुकूमत…
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 23, 2025
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तिलक को ‘स्वराज्य का मूल मंत्र’ देने वाला समाज सुधारक बताया।
उन्होंने लिखा, “लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।”
स्वराज्यातून सुराज्याचा मूलमंत्र देणारे थोर समाजसुधारक लोकमान्य बाळ गंगाधर टिळक यांच्या जयंतीदिनी त्यांना विनम्र अभिवादन.🙏🏻#बाळ_गंगाधर_टिळक#BalGangadharTilak pic.twitter.com/u8PfF6Fcj9
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) July 23, 2025
वहीं, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तिलक को ‘प्रखर राष्ट्रवादी और क्रांतिकारी’ बताते हुए उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
प्रखर राष्ट्रवादी, भारतीय स्वातंत्र्यलढ्यातील महान क्रांतिकारक लोकमान्य बाळ गंगाधर टिळक यांना जयंतीदिनी कोटी कोटी अभिवादन. pic.twitter.com/rCLS0tNNTO
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 23, 2025
यह भी पढ़ें…
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने तिलक के मशहूर नारे, “’स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा ‘ स्वराज के नारे को बुलंद करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें नमन।”
‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा ‘
स्वराज के नारे को बुलंद करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक ‘लोकमान्य’ बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें नमन। pic.twitter.com/9opmRnSb6j
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 23, 2025
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “पूर्ण ‘स्वराज’ की भावना को भारत के जन-जन में स्थापित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं। आपके तेजस्वी विचार और अद्वितीय जीवन हम सबको राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के कार्यों हेतु सदैव प्रेरित करते रहेंगे।”
पूर्ण ‘स्वराज’ की भावना को भारत के जन-जन में स्थापित करने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ!
आपके तेजस्वी विचार और अद्वितीय जीवन हम सबको राष्ट्र एवं समाज की उन्नति के कार्यों हेतु सदैव प्रेरित करते… pic.twitter.com/R498nQjfzP
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 23, 2025
यह भी पढ़ें…





