
UP News: प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बना परिवार, प्रेमी का शव देखते ही लड़की ने लगाई फांसी
UP News: फिरोजाबाद में प्रेमी-प्रेमिका की मोहब्बत में उसके परिवार वाले ही रोड़ा बन गए। युवक के घर वाले आए दिन उसे ताना देने लगे। युवक की घर वालों से कई बार कहासुनी भी हुई।
UP News: फिरोजाबाद में एक शादीशुदा युवक और उसकी नाबालिग प्रेमिका ने सुसाइड कर लिया। दोनों ने अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की कॉल डिटेल से पहले पता चला है कि उन्होंने मरने से पहले फोन पर बातचीत की थी। वहीं लड़की ने कुछ स्टेटस भी मरने से पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए थे, जिसमें एक लड़की रोते हुए जिंदगी से हारने की बात कह रही है।
क्या था पूरा मामला?
आकाश के गांव की एक किशोरी से प्रेमसंबंध चल रहे हैं जिसको लेकर आकाश की मां ने दो दिन पहले आकाश के साथ कहासुनी की थी। बुधवार की मध्य रात्रि में आकाश ने घर के अंदर ही जंगले में फंदा लगाकर जान दे दी। आकाश की मौत की सूचना गांव में गुरुवार की सुबह जैसे ही फैली तो गांव की किशोरी भारती (16) पुत्री रत्नेश लोधी निवासी अकबरपुर कुतुकपुर ने भी घर पर जाकर फंदा लगाकर जान दे दी।
3 साल से था अफेयर
आकाश और भारती का 3 साल से अफेयर चल रहा था, लेकिन डेढ़ साल पहले लड़के की शादी मैनपुरी की एक युवती से हो गई थी। आकाश की पत्नी नेहा 9 महीने की प्रेग्नेंट और मायके मैनपुरी नगला पायावर में रह रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पत्नी को इनके अफेयर की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद से वह आकाश से झगड़ा कर रही थी। इसी बात को लेकर आकाश और भारती का भी झगड़ा हो रहा था।
अपराध निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों ने घटना की शिकायत की है, जिस पर जांच चल रही है। एसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन, सीओ अनिवेश कुमार, एसआई मुनेश कुमार ने पहुंचकर जानकारी ली है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि जांच जारी है।





