
Swiggy-Blinkit की ड्रेस मे ज्वैलर शॉप में घुसे बदमाश, सोना-चांदी लूटकर फरार
Ghaziabad Delivery Boy Robbery: गाजियाबाद में बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वैलर की दुकान में लाखों की लूट की। बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर 125 ग्राम सोना 20 किलो चांदी व 20 हजार रुपये लूट लिए।
Ghaziabad Delivery Boy Robbery: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद (Ghaziabad) के थाना लिंक रोड क्षेत्र स्थित ब्रिज विहार कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े स्विगी और ब्लिंकिट की ड्रेस पहने दो हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलर्स की दुकान में धावा बोलते हुए बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश दुकान से लगभग 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोना और ₹20,000 की नगदी लूटकर फरार हो गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
घटना की सूचना के बाद मौके पर एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव पुलिसबल के साथ पहुंचे और घटनासथल की जांच की। पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।
स्विगी और ब्लिंकिट की ड्रेस में थे बदमाश
एक ने दुकान में मौजूद कर्मचारी के साथ मारपीट भी की और उसे गाली भी दी. ब्लिंकिट की ड्रेस पहने शख्स ने दुकान के कर्मचारी को अपनी कमर में लगी बंदूक दिखाई और उसे डराया. एक डकैत ने दुकान में मौजूद व्यक्ति से ये भी पूछा कि कौन-सा आभूषण सोने का है और कौन-सा चांदी का. उसने कर्मचारी को कई बार बंदूक निकालने की धमकी दी. मौके से निकलने से पहले एक डकैत ने उसे थप्पड़ मारकर डराया और उसे एक कोने में जाने को कहा.
ये भी पढ़े-
इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए. कर्मचारी उनके पीछे-पीछे गया और मदद के लिए चिल्लाने लगा. पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच भी की जा रही है कि दुकान में मौजूद कर्मचारी इस घटना में शामिल था या नहीं।





