
विजय देवरकोंडा की ‘Kindgdom’ को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, इस दिन आएगा ट्रेलर
Kindgdom: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार हैं. फिल्म पहले 30 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया था।
Kindgdom: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी शानदार एक्टिंग और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. इस वक्त फैंस विजय की एक्शन पैक्ड फिल्म किंगडम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी की एक्शन फिल्म ‘किंगडम’ को रिलीज के लिए यू/ए सर्टिफिकेट दे दिया है। इस फिल्म में लीड रोल में एक्टर विजय देवरकोंडा हैं।
फिल्म को मिला यू/ए सर्टिफिकेट
बता दें कि यू/ए सर्टिफिकेट का मतलब है कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे माता-पिता के साथ या उनके मार्गदर्शन के आधार पर फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म का निर्माण करने वाले प्रोडक्शन हाउसों में से एक, सितारा एंटरटेनमेंट्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स टाइमलाइन पर इसकी घोषणा की। शनिवार को प्रोडक्शन हाउस ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “बंदूकें तैयार हैं और गुस्सा असली है। फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिल गया है, अब पूरी ताकत से एक्शन शुरू होगा। आज से किंगडम के साथ धमाल शुरू हो रहा है।”
31 जुलाई को होगी रिलीज
फिल्म 28 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन बाद में इसे 30 मई के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया और 4 जुलाई का दिन तय किया गया। इसके बाद फिर से रिलीज को टाल दिया गया और अब यह फिल्म 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में खतरनाक स्टंट भी
फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंद्र ने दिया है और एडिटिंग नवीन नूली ने की है। वहीं इसका निर्माण नागा वामसी एस और साई सौजन्या कर रहे हैं, जो कि सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर के तहत प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म श्रीकारा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत है।
फिल्म में कई हैरान करने वाले एक्शन सीन हैं। साथ ही खतरनाक स्टंट भी हैं, जिन्हें यानिक बेन, चेतन डी’सूजा, और रियल सैटिस के निर्देशन में शूट किया गया है।





