
Dimple Yadav के खिलाफ अभद्र टिप्पणी मामला, मौलाना साजिद के खिलाफ FIR दर्ज
Dimple Yadav: सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। लखनऊ के विभूति खंड थाने मे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ है।
Dimple Yadav: समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। संसद भवन में एनडीए के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के अपमान का मुद्दा उठाया। वहीं लखनऊ में भी मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
कहां दर्ज हुआ केस?
सपा सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ के विभूति खंड थाने मे गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, प्रवेश यादव और सौरभ यादव नाम के लोगों की शिकायत पर दर्ज पुलिस ने ये मुकदमा दर्ज कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
#WATCH | Delhi | NDA MPs hold a protest outside the Parliament against All India Imam Association (AIIA) President Moulana Sajid Rashidi’s derogatory remark against Samajwadi Party MP Dimple Yadav during a television debate
(Note: Uploaded with better audio-visual quality) pic.twitter.com/cMpl1ehC57
— ANI (@ANI) July 28, 2025
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी द्वारा एक टीवी डिबेट के दौरान समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। इसके बाद से ही काफी हंगामा शुरू हो गया है। सोमवार को डिंपल यादव के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ एनडीए सांसदों ने संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।
‘पत्नी के अपमान पर चुप क्यों?’
डिंपल यादव पर मौलाना की अमर्यादित भाषा को लेकर बीजेपी सांसजद धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ डिंपल यादव का नहीं, बल्कि पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। मुझे आश्चर्य है कि समाजवादी पार्टी के नेता चुप हैं। उनकी (अखिलेश यादव) पत्नी का अपमान हुआ है, और वह चुप हैं। अगर आप अपने घर की महिलाओं के लिए खड़े नहीं हो सकते तो आपको राजनीति छोड़ देनी चाहिए… मौलाना को सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।




