
Meerut News: टेबल पर पैर रखकर सोता रहा डॉक्टर, लापरवाही के चलते मरीज ने तोड़ा दम
Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में डॉक्टर की लापरवाही के चलते घायल की जान चली गई। एक तरफ मरीज तड़पता रहा वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर नींद लेते दिखाई दिए।
Meerut News: मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां सड़क हादसे में घायल एक युवक की समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई. मृतक की पहचान 28 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा
बता दें कि घटना मेरठ के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज की है, जहां गंभीर मरीजों को 24 घंटे उपचार मिलने की उम्मीद होती है. लेकिन इस मामले ने चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सवाल ये है कि जब इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर ही लापरवाह होंगे, तो आम मरीज कहां जाएंगे. सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और कई यूजर्स ने जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
CMO ने कार्रवाई से किया इनकार
माछरा गांव के प्रधान यतेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने खुद सीएमओ से फोन पर संपर्क किया, लेकिन उन्हें यह कहकर टाल दिया गया कि यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है इस लिए कोई कार्रवाई नहीं कर सकते. हालांकि, इस पूरी घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया. इससे विभाग में अफरा-तफरी मच गई. तुरंत 2 डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया।
ये भी पढ़े-
गोरखपुर बना देश का पहला अर्बन फ्लड मैनेजमेंट शहर, स्मार्ट सिटी की ओर बढ़ते कदम…
मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एससी गुप्ता ने बताया कि रात में इमरजेंसी में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के डॉ. अनिकेत और डॉ. भूपेश राय ड्यूटी पर थे. प्राथमिक जांच में दोनों की लापरवाही सामने आने पर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है. वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अशोक कटारिया ने भी मामले का संज्ञान लिया है और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है.
ये भी पढ़े-
SP के लिए महिला सांसद की गरिमा से अधिक महत्वपूर्ण वोट बैंक-मंत्री बेबी रानी मौर्या




