Crime News: बेटे की चाह में हैवान बना पति, बेटी पैदा होने पर कर दी पत्नी की हत्या

Moradabad Crime News: यूपी के मुरादाबाद में बेटी के जन्म से नाराज पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी आंचल ने 6 दिन पहले बेटी को जन्म दिया था।

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोख से बेटी को जन्म देना एक मां के लिए अभिशाप बन गया। बेटी को जन्म देने से घृणित एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी होने पर मृतका के मायके वालों ने धामपुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति व मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया। उधर, फॉरेंसिक टीम ने अस्तियां कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े-

Balrampur News: हॉस्पिटल में भर्ती में महिला से दरिंदगी, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप

अस्पताल में ही जाहिर की थी नाराजगी

परिजनों का आरोप है कि बेटी के जन्म से नाराज कमल कुमार अस्पताल में ही पत्नी आंचल से झगड़ पड़ा। उसने कहा कि उसे बेटा चाहिए था, बेटी नहीं। इसी बात को लेकर अस्पताल में आंचल से मारपीट तक की, लेकिन वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों ने बीच-बचाव कर उसे डांटा और घर भेज दिया।

ये भी पढ़े-

Meerut News: टेबल पर पैर रखकर सोता रहा डॉक्टर, लापरवाही के चलते मरीज ने तोड़ा दम

उन्होंने इस मामले में पुलिस से कई बार शिकायत की थी, लेकिन पुलिस हर बार बेटी को समझा-बुझाकर कर पति के साथ भेज देती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा, आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

ये भी पढ़े- 

सुल्तानपुर में प्रेमिका के पिता ने की प्रेमी की हत्या, आधी रात दोस्तों संग पहुंचा था लड़की के घर

 

 

 

 

Back to top button