
नशे के लिए नहीं थे पैसे नशेड़ी पति ने बेच दी पत्नी, हरकत में आई पुलिस
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी पति ने नशे के लिए अपनी पत्नी को दो लाख 20 हजार रुपए में बेच डाला।
Jaunpur News:उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में डेढ़ साल पहले एक शख्स ने अपनी पत्नी को 2.20 लाख रुपये में बेच दिया था। चार फरवरी को खरीदार के चंगुल से भागकर पीड़िता ने पहले थाने फिर कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के भाई की शिकायत पर भी पुलिस ने मामले को अनदेखा कर दिया। लेकिन कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।
नशे के पत्नी को ही बेच दिया
पीड़िता ने बताया कि नशे के लिए करीब डेढ़ वर्ष पहले आरोपी ने उसे 2.20 लाख रुपए में बेच दिया था। चार फरवरी को खरीददारों के चंगुल से वह बच कर भाग निकली। पीड़ित महिला का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व राशन कार्ड बनवाने के बहाने उसका पति राजेश उसे बदलापुर थाना क्षेत्र के अशोक कुमार के यहां ले गया फिर उसे वहीं उनके हाथों 2.20 लाख रुपए में बेच दिया। विरोध करने पर अशोक कुमार और उसके साथियों ने असलहे के बल पर धमाकाया और वहीं पीड़िता को बंधक बनाकर रखा।
Crime News: बेटे की चाह में हैवान बना पति, बेटी पैदा होने पर कर दी पत्नी की हत्या
युवक का दूसरी महिला से भी संबंध
ये मामला महराजगंज थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी अमित कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि अनुसूचित जाति की 34 साल की शोभावती ने प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर के रहने वाले राजेश के साथ हुई थी। उसके 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। राजेश नशे का आदी है और उसका किसी दूसरी महिला से भी संबंध बना रखे थे।
ये भी पढ़े-
Balrampur News: हॉस्पिटल में भर्ती में महिला से दरिंदगी, बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर किया रेप
मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम शिल्पी की अदालत में पहुंचा तो न्यायाधीश ने संग्यान लिया और तत्काल प्रभाव से पीड़िता के पति राजेश, खरीदार अशोक, मुंशी हरिजन और एक अज्ञात के खिलाफ बेचने, मारपीट, चोट पहुंचाने, षड्यंत्र रचने, धमकी देने समेत आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज करने को आदेश दिया। एएसपी ग्रामीण आतिष सिंह ने बताया कि इस मामले में जांच कराया जा रहा है, दोषियों को सख्त सजा देने के साथ ही इसमें जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाये जायेंगे,उनके खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।
ये भी पढ़े-
सुल्तानपुर में प्रेमिका के पिता ने की प्रेमी की हत्या, आधी रात दोस्तों संग पहुंचा था लड़की के घर





