Crime News: लखनऊ में दारोगा की संदिग्ध मौत, शव लेने के लिए दो पत्नियों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा

Lucknow Crime News: लखनऊ में संदिग्ध हालात में एक दरोगा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस के बार शव को लेकर उनकी दोनों पत्नियों के बीच जमकर हंगामा हुआ, नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दरोगा की मौत के बाद जमकर हंगामा देखने को मिला। दरोगा का शव लेने के लिए उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा हो गया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत करवाया। दरअसल, सोमवार को दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई जिसका पोस्टमार्टम करवाया गया। जैसे ही दरोगा का शव पोस्टमार्टम के बाद मोर्चरी से बाहर आया तो दोनों पत्नियों के बीच शव अपने साथ ले जाने को लेकर जमकर झगड़ा हुआ।

दरोगा की संदिग्ध हालात में मौत

मूल रूप से जौनपुर के मछली शहर के रहने वाले दरोगा संजय पाठक की तैनाती उरई जिले की नगर कोतवाली में थी कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर आए थे। यहां दूसरी पत्नी आराधना के पास आदिलनगर वाले घर में थे। सोमवार रात एकाएक हालत बिगड़ी। परिवारीजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर गांव में रह रही पहली पत्नी चंद्र कुमारी, तीन बेटियां और बेटा आशीष भी आ गए। इसके साथ ही उनके पिता भी पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव के सुपुर्दगीनामा के दौरान दोनों पत्नियां भिड़ गईं।

हंगामे की सूचना मिलने के बाद गुडंबा थाना प्रभारी प्रभतेश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर दरोगा की दोनों पत्नियों और उनके साथ आए लोगों को शांत करवाया। उन्होंने दरोगा के शव को उसके पिता दयाशंकर पाठक के हवाले कर दिया। बेटे का शव लेकर पिता दयाशंकर पैतृक जिले जौनपुर चले गए। परिवार के लोगों ने मामले को लेकर फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दरोगा की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

Back to top button