
VHRP में मनीष राय बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, धर्मांतरण के खिलाफ मुहीम रहेगी जारी…
Vishwa Hindu Raksha Parishad: विश्व भर में बढ़ रहे हिन्दुओं पर अत्याचार के खिलाफ मजबूती से आवाज़ उठा रहे ‘विश्व हिन्दू रक्षा परिषद’ ने धर्मांतरण, लैंड जेहाद, लव जेहाद, शिक्षा जेहाद मुद्दों पर देशव्यापी अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करते रहते हैं। इसी कड़ी में संस्था अपनी ताकत को और मजबूत करने के लिए इस मिशन से लोगों को जोड़ रही है.
Vishwa Hindu Raksha Parishad: आज राजधानी लखनऊ में ‘विश्व हिन्दू रक्षा परिषद’ के कार्यालय पर माने-जाने कारोबारी मनीष राय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि पूरी दुनिया में कही पर भी हिन्दुओं पर अत्याचार होगा उसके विरूद्ध कठोरता से लड़ा जायेगा.

नव नियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय ने कहा कि हमारे हिन्दू धर्म कि लड़कियां बहकावे और दबाव में आकर लव जिहाद का शिकार हो रहीं हैं जो कि हम कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी
इस दौरान अध्यक्ष गोपाल राय ने बताया कि विश्व हिन्दू रक्षा परिषद में सदस्यता ग्रहण करने का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा यही नहीं उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य 10 करोड़ सदस्य बनाने की ओर अग्रसर है ताकि हिन्दू रक्षा परिषद् यह यात्रा हिंदूत्व के स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए एक बुलंद आवाज़ है, जो देशभर के जन-जन तक पहुंचेगी।





