
लखनऊ में ASP की पत्नी ने की आत्महत्या; सीसीटीवी कैमरे में दिखा विडियो…
Lucknow News: लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की पत्नी ने आत्महत्या कर ली. घटना शहर के पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास की है।
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एडिशनल एसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश सिंह ने पुलिस लाइन में स्थित सरकारी आवास पर कथित अपनी जान दे दी. जिस समय महिला ने ये कदम उठाया, उस समय घर में पति मुकेश प्रताप सिंह मौजूद नहीं थे और वह ड्यूटी पर गए थे. बता दें कि मुकेश प्रताप सिंह वर्तमान में CBCID में तैनात हैं
दो बार के विधायक हैं नितेश के पिता
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी राकेश बाबू 2007 से 2017 तक बसपा से विधायक रहे। उनके तीन बेटों और तीन बेटियों में सबसे छोटी नीतेश कुमारी थी। उसकी शादी नवंबर 2012 में इटावा के भीमनगर निवासी डिप्टी एसपी मुकेश प्रताप से हुई थी। वह वर्तमान में लखनऊ सीबीसीआईडी में एएसपी हैं।
मुकेश ने ही पुलिस को दी जानकारी
मुकेश 2005 बैच के डिप्टी एसपी हैं। उन्होंने ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी ममता रानी के मुताबिक नितेश डिप्रेशन में थीं। उनका काफी समय से इलाज भी चल रहा था। सीसीटीवी कैमरे में नितेश फंदा लगाते नजर आई हैं। पूरी घटना कैमरे में कैद है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, दंपति के 1 बेटा और 1 बेटी थे. बेटे को जन्म से ही गंभीर बीमारी थी, जिसकी वजह से पत्नी काफी तनाव में रहती थीं. दंपति ने बच्चे की देखभाल के लिए पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए थे, जिससे हर पल बच्चे की निगरानी की जा सके





