Kingdom Review: विजय देवरकोंडा की फिल्म ‘किंगडम’ रिलीज, जानिए कैसा रहा रिव्यू

Kingdom Movie Review: विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सोशल मीडिया पर दर्शकों ने अपना रिएक्शंस भी देना शुरू कर दिया है।

Kingdom Movie Review: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म किंगडम (Kingdom) आज यानी 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ-साथ भाग्यश्री बोर्से (Bhagyashri Borse) और सत्यदेव (Satyadev Kancharana) भी अहम किरदारों में हैं। इस तेलुगु स्पाई एक्शन थ्रिलर को गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) ने डायरेक्ट किया है और सितारा एंटरटेनमेंट्स (Sithara Entertainments) ने प्रोड्यूस किया है।

किंगडम का फर्स्ट रिव्यू आया सामने

भारत में रिलीज से पहले किंगडम के प्रीमियर शो अमेरिका में हुए थे. अब एक्स पर रिव्यू सामने आ गए हैं. एक यूजर ने लिखा, “किंग का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन @TheDeverakonda और मनमोहक BGM @anirudhofficial. भारतीय सिनेमा की उत्कृष्ट कृति… हमारे नए पावरस्टार का स्वागत है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”#किंगडम एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका में कमाल करते हैं, निर्देशक ने एक दमदार कहानी पेश की है, सत्यदेव ने कहानी में गहराई डाली है और अनिरुद्ध का संगीत लाजवाब है. 4.5/5 – जरूर देखें.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”#KingdomReview – 4 मेंटल मास मूवी और शानदार कहानी.. #VijayDeverakonda की शानदार वापसी और बेहतरीन अभिनय…

फिल्म किंगडम के रिलीज होन के बाद लोग विजय देवरकोंडा की एंक्टिंग की तारीफ करते दिखे। विजय देवरकोंडा की एक्टिंग लोगों को उनका दीवाना बना रही है। फिल्म किंगडम के पहले हॉफ को देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म किंगडम के 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा टिकट सेल हुए। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड बन गया है।

 

Back to top button