रूस से दुश्मनी निभाने में ट्रम्प ने तोड़ी दोस्ती की मर्यादा, कहा- भारत की अर्थव्यवस्था ‘Dead Economy’

Donald Trump On India-Russia: भारत पर टैरिफ के ऐलान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने यह तंज कसा है कि उन्हें उनके इस लेन-देन से फर्क नहीं पड़ता. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है.

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, ‘ये दोनों अपनी मरी हुई अर्थव्यवस्थाएं साथ लेकर डूबें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’ ट्रंप ने भारत पर व्यापार के मोर्चे पर भी निशाना साधा. उन्होंने लिखा, ‘हमने भारत के साथ बहुत ही कम व्यापार किया है, क्योंकि उनके टैरिफ दुनिया में सबसे ऊंचे हैं.’ उन्होंने भारत की व्यापार नीतियों को ‘कठिन और परेशान करने वाला’ करार दिया और कहा कि भारत के साथ व्यापार करना अमेरिका के लिए फायदेमंद नहीं रहा है.

ट्रंप का क्या है इशारा?
ट्रंप का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाया है. वहीं रूस के बीच तनाव चरम पर है और भारत, रूस से तेल और रक्षा उपकरण खरीदना जारी रखे हुए है. ट्रंप के बयान को उनके चुनावी एजेंडे का हिस्सा माना जा रहा है, जहां वे ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति को दोबारा जोर देकर आगे बढ़ा रहे हैं. हालांकि भारत सरकार की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़ें…

शांति वार्ता के बाद कीव पर रूस का बड़ा हवाई हमला… ट्रंप ने दी चेतावनी

Trump Tariff पर भारत का रुख
इस बीच बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 25 फीसदी का टैरिफ लगाए जाने और रूस के साथ कारोबार पर जुर्माने की धमकी को लेकर भारत की ओर से भी अपना रुख साफ किया गया है. टैरिफ के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद सरकार ने अपने किसानों, उद्यमियों और MSME के हितों की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई. सरकार ने एक बयान में कहा कि India-US बीते कुछ महीनों से एक निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर पहुंचने के लिए बातचीत कर रहे हैं और हम इस उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध हैं.

यह भी पढ़ें…

ट्रंप का पाकिस्तान के साथ की ट्रेड डील, कहा-PAK शायद किसी दिन भारत को…

अब नहीं बढ़ने वाला है डेडलाइन
ट्रंप ने अप्रैल महीने में टैरिफ का बम फोड़ना शुरू किया था, लेकिन फिर अचानक तमाम देशों को 90 दिन की राहत दे दी थी. इसके बाद 9 जुलाई को खत्म होने वाली डेडलाइन को बढ़ाकर 1 अगस्त कर दिया गया था. अब डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया है कि ये Tariff Deadline और आगे बढ़ने वाली नहीं है. उन्होंने हाल ही में अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखकर बताया है कि, ‘पहला अगस्त, अमेरिका के लिए एक महान दिन होगा. 1 अगस्त की डेडलाइन अटल है, इसे आगे नहीं बढ़ाया जाएगा.’

यह भी पढ़ें…

Tsunami: भूकंप के बाद जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी, 13 फीट ऊंची समुद्र की लहरे

Back to top button