अमेठी में पीएम आवास की किस्त लेकर आशिक संग फरार हुई महिला, गाँव में मचा हड़कंप…

Pradhan mantri awas yojana: उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है. एक महिला आवास की क़िस्त मिलते है फरार हो गयी.

पीएम आवास योजना की लाभार्थी महिला आवास की पहली किस्त खाते में मिलने के बाद फरार हो गई. जब आवास के सत्यापन के लिए टीम पहुंची, तो गांव में उस नाम के लाभार्थी के न मिलने पर हड़कंप मच गया. खण्ड विकास कार्यालय ने महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए हैं.

40 हजार रुपये की पहली किश्त मिली थी: जिले के अमेठी विकास खण्ड क्षेत्र के रेभा गांव निवासी उतरा कुमारी का पीएम आवास योजना में चयन हुआ. आवास सत्यापन में पात्र पाए जाने पर उतरा कुमारी के खाते में आवास की योजना के अनुसार प्रथम किस्त चालीस हजार रुपये जारी की गयी.

महिला गायब: बता दें कि जब विभागीय टीम आवास के सत्यापन के लिए गांव पहुंची, तो घर पर पता चला कि महिला पिछले कई महीनों से गायब है. इस सूचना से विभाग में हड़कंप मच गया. विभाग ने महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी.

साल 2013 में हुई थी शादी: गांव वालों के अनुसार उतरा कुमारी की शादी गांव के राम सजीवन के साथ साल 2013 में हुई थी. उसके पति राम संजीवन की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी. पति की मौत के कारण, उतरा देवी का आवास योजना में चयन हो गया. उतरा देवी के तीन बच्चे भी हैं. आवास की पहली किस्त मिलने के बाद से महिला गायब है.

प्रेमी के साथ हुई फरार: महिला के पति के मृत्यु के बाद से उसका एक युवक के साथ संबंध था. अक्सर उसका प्रेमी उसके घर मिलने के लिए आया करता था. एक बार गांव वालों ने उसके प्रेमी को पुलिस के हवाले भी किया था. पुलिस ने युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया था. लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला अपने बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है.

अमेठी खंड विकास अधिकारी ने बताया कि महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद क़ानूनी एक्शन लिया जायेगा.

Back to top button