जूता मार दूंगा… यूपी में DIOS के सामने ही भीड़ गए शिक्षक व लेखाधिकारी

UP News: मुरादाबाद डीआईओएस एक बार फिर विवादों का केंद्र बन गया। ऑडिट को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी और लेखाधिकारी के बीच तीखी बहस हुई। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के डीआईओएस कार्यालय एक बार फिर विवादों का केंद्र बन गया। ऑडिट को लेकर उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के पदाधिकारी और लेखाधिकारी आमने-सामने आ गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब वेतन बिल पास करने से इनकार किए जाने पर शिक्षक प्रतिनिधि आक्रोशित हो उठे। अंतत: डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ और लेखा परीक्षण से संबंधित पत्र को निरस्त कर दिया गया।

क्यों हुआ विवाद

विवाद तब और बढ़ गया जब मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों के लिपिक वेतन बिल पारित कराने लेखाधिकारी के पास पहुंचे, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। लेखाधिकारी का कहना था कि जब तक विद्यालयों का ऑडिट नहीं होगा, वे वेतन बिल पास नहीं करेंगे।

शिक्षक ने जूता मारने को कहा तो लेखाधिकारी ने कहा कि गोली मार दो। करीब आधे घंटे चली गरमागरम बहस के बाद डीआईओएस देवेंद्र पांडेय के समझाने पर दोनों पक्षों में सहमति बनी और लेखा परीक्षण से संबंधित पत्र निरस्त कर दिया गया। इस मौके पर शिक्षक संघ और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे लेकर डॉ. सनीत गिरी ने बताया कि लेखाधिकारी की काफी शिकायतें मिल रही थीं। बातचीत के लिए पहले से समय लिया गया था, लेकिन उन्होंने अभद्रता की, जिससे विवाद बढ़ गया। वहीं, डीआईओएस का कहना है कि शिक्षक संघ पदाधिकारी मंगलवार को शिकायत लेकर आए थे। बुधवार को बातचीत हुई और बहस के बाद मामला शांत कराया गया।

 

Back to top button