
नेपाल की इन जगहों पर जाकर आप अपनी ट्रिप को बना सकते हैं यादगार

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी देश नेपाल घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक है। यहां पर आप कई दर्शनीय स्थल जा सकते हैं।
इतना ही नहीं, यहां देखने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं, जो पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती हैं।
आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां जाकर आप अपनी नेपाल ट्रिप को यादगार बना सकते हैं−
पोखरा
फेवा झील के निकट पोखरा यकीनन एक बेहतरीन हॉलिडे प्लेस है।
यहां प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लेने के साथ-साथ पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी की जा सकती हैं।
इसके अलावा यहां कई ट्रेक हैं, जो इसे घूमने के लिए एक बेहतरीन स्थान बनाते हैं।

काठमांडू
नेपाल की राजधानी काठमांडू और इसके आसपास की जगहों को एडवेंचर व ट्रेकर्स के लिए एक बेहतरीन स्थान माना जाता है।
यह शहर तीर्थ यात्रा के लिए आदर्श है, यहाँ पर हिंदू का सबसे प्रतिष्ठित मंदिर, पशुपति नाथ स्थित है।
इसमें बौधनाथ और स्वयंभुनाथ जैसे उत्तम और पवित्र बौद्ध मंदिर भी हैं।

नगरकोट
नेपाल का यह पर्वतीय स्थल, हिमालय के पर्वतों के लुभावने दृश्यों का नजारा पेश करता है और आने वाली हर यात्री को मंत्रमुग्ध कर देता है।

काठमांडू घाटी के उपनगर पर स्थित, नगरकोट एक सुरम्य गंतव्य है।
यह स्थान अपने आश्चर्यजनक सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए भी प्रसिद्ध है।
वास्तव में यह नेपाल में हनीमून डेस्टिनेशन के रूप में भी देखा जाता है।
भक्तपुर
भक्तपुर में समृद्ध वास्तुकला है और यहां पर कई हिंदू मंदिर हैं, हालांकि 2015 के दुखद भूकंप के कारण कई लोगों को विध्वंस का सामना करना पड़ा

लेकिन अब भी अपनी उत्कृष्ट वास्तुकला और कला से मंत्रमुग्ध करने के लिए पर्याप्त मंदिर और इमारतें यहां पर देखी जा सकती हैं।
भक्तपुर को स्मृति चिन्ह, मिट्टी के बर्तनों, कठपुतलियों, मुखौटों और सांस्कृतिक हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है।